विजेंदर ने धोनी, भज्जी को लताड़ा
नई दिल्ली। बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने पद्म सम्मान अलंकरण समारोह में हिस्सा नहीं लेने पर क्रिकेटर हरभजन सिंह और महेंद्र सिंह धोनी की आलोचना की है।
विजेंदर ने कहा, "जो लोग पद्म सम्मान की कद्र करतें हैं उन्हें यह सम्मान नहीं मिलता। देश के लिए मान-सम्मान हासिल करने के बाद भी वे इससे महरूम रह जाते हैं। मैं ऐसे लोगों के बारे में बात ही नहीं करना चाहता जो इस सम्मान की कद्र नहीं करते।"
बीजिंग ओलंपिक में पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने के बावजूद विजेंदर और पहलवान सुशील कुमार को इस साल पद्म सम्मान नहीं दिया गया।
निराश हुए विजेंदर
सरकार के इस फैसले से निराश विजेंदर ने कहा, "हमने देश का मान बढ़ाने के लिए तन और मन से मेहनत की। इसके बावजूद पद्म सम्मान के लिए योग्य नहीं समझे जाने पर हमें बेहद निराशा हुई। मैं शिकायत नहीं कर रहा हूं। मेरा काम अच्छा खेलना है और मैं यही करता रहूंगा। आगे इस सम्मान के लिए लोगों का चयन करने वाले अधिकारियों की मर्जी।"
उल्लेखनीय है कि हरभजन और धोनी राष्ट्रपति भवन में मंगलवार को आयोजित पद्म सम्मान अलंकरण समारोह में शामिल नहीं हुए थे। इसे लेकर दोनों खिलाड़ियों की काफी आलोचना हो रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications