For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विदेशी धरती पर सबसे असफल कप्‍तान बने महेंद्र सिंह धोनी

ऑकलैंड। अपनी करिश्‍माई कप्‍तानी से टीम इंडिया को सफलता की नई ऊचाईयों तक ले जाने वाले टीम इंडिया के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी विदेशी धरती पर भारत के सबसे असफल कप्‍तान बन गये है। कल न्‍यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड टेस्‍ट हारने के बाद धोनी के नाम के साथ यह अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया।

ऑकलैंड टेस्‍ट में टीम इंडिया न्‍यूजीलैंड से 40 रनों से हार गयी, हालांकि मैच में शिखर धवन ने शतक जरूर लगाया लेकिन वह टीम को हार से नहीं बचा सके। अभी तक विदेशी धरती पर एमएके पटौदी, सौरव गांगुली और मोहम्‍मद अजहरूद्दीन के नाम सर्वाधिक 10 टेस्‍ट हारने का रिकॉर्ड था।

धोनी ने अब तक 52 टेस्‍ट मैचों में टीम इंडिया की कप्‍तानी की है, जिसमें से उसे 26 में जीत, 14 में हार का सामना करना पड़ा है, वहीं 12 टेस्‍ट मैच ड्रा रहे हैं।

विदेशी धरती पर सर्वाधिक टेस्‍ट हारने वाले कप्‍तान-

महेंद्र सिंह धोनी- 11 टेस्‍ट मैच हारे।

एमएके पटौदी, मोहम्‍मद अजहरूद्दीन और सौरव गांगुली- 10 टेस्‍ट मैच हारे।

बिशन सिंह बेदी- 8 टेस्‍ट हारे।

सुनील गावस्‍कर, सचिन तेंदुलकर- 6 टेस्‍ट हारे।

धोनी की कप्‍तानी में टीम इंडिया को विदेशों में मिली हार-

जुलाई 2010 बनाम श्रीलंका, गाले।

दिसंबर 2010 बनाम दक्षिण अफ्रीका, सेंचुरियन।

जुलाई 2011 बनाम इंग्‍लैंड, लार्ड्स।

जुलाई 2011 बनाम इंग्‍लैंड, नाटिंघम।

अगस्‍त 2011 बनाम इंग्‍लैंड, बर्मिंघम।

अगस्‍त 2011 बनाम इंग्‍लैंड द, ओवल।

दिसंबर 2012 बनाम आस्‍ट्रेलिया, मेलबर्न।

जनवरी 2012 बनाम आस्‍ट्रेलिया, सिडनी।

जनवरी 2012 बनाम आस्‍ट्रेलिया, पर्थ।

दिसम्‍बर 2013 बनाम दक्षिण अफ्रीका, डरबन।

फरवरी 2014 बनाम न्‍यूजीलैंड, आकलैंड।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+