For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: श्रेयस अय्यर ने टॉस के लिए ऐसे फेंका सिक्का कि माही भी ठहाके मार हंस पड़े

पुणे: आईपीएल 11 में दिल्ली डेयरडेविल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुक़ाबला खेला गया जिसमें चेन्नई को 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ चेन्नई के नम्बर एक पर पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका है। लेकिन इस मैच में टॉस के वक्त ऐसा कुछ हुआ कि धोनी अपनी हंसी नहीं रोक सके।

दरअसल, टॉस के वक्त दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर और चेन्नई के कप्तान धोनी मौजूद थे। सिक्का श्रेयस ने उछाला लेकिन सिक्का इतनी दूर जा गिरा कि धोनी अपनी हंसी नहीं रोक सके और हंसने लगे। इसपर पास खड़े साइमन डुल भी मुस्कुरा दिए। इस मैच में धोनी ने टॉस जीता और दिल्ली की टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 162 रन बनाए थे। दिल्ली के लिए विजय शंकर और हर्षल पटेल ने तूफानी पारी खेली। ब्रावो के 20वें ओवर में दिल्ली ने 26 रन बटोरे। जिसमें विजय शंकर 28 गेंदों में 36 और हर्षल पटेल 16 गेंदों में 36 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली के लिए ये जीत सम्मान के नजरिए से देखी जा रही है।

163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम की शुरुआत अच्छी रही थी और एक समय चेन्नई मैच पर बनाए हुई थी लेकिन धीमी हो रही पिच पर दिल्ली के गेंदबाजों ने चेन्नई के बल्लेबाजों को कोई मौक़ा नहीं दिया और चेन्नई की टीम ने या मुकाबला 34 रनों से गंवा दिया।

Story first published: Saturday, May 19, 2018, 14:32 [IST]
Other articles published on May 19, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+