For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: धोनी को धोखा दे गई गिल्लियां, जश्न मना रही टीम अचानक रह गई हैरान

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को चिदंबरम स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब को हराकर आईपीएल टूर्नामेंट में पांच मैचों में चाैथी जीत दर्ज कर ली है। इसी के साथ इस अनुभवी टीम ने 8 अंकों के साथ अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया। इस मैच के दाैरान एक समय ऐसा वाक्या देखने को मिला जिसे देख हर कोई हैरान रह गई। मुकद्दर के सिकंदर चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को गिल्लियां धोखा दे गईं, जिसके कारण पंजाब का बल्लेबाज विकेट गंवाने से बच गया।

दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि पंजाब जब लक्ष्य का पीछा कर रहा था तो उनके लिए 13वां ओवर स्पिनर रविंद्र जडेजा फेंकने आए। ओवर की चाैथी गेंद का सामना केएल राहुल कर रहे थे। उन्होंने इस गेंद पर लेग स्लिप की ओर शाॅट खेलते हुए रन निकालने की कोशिश की लेकिन चतुर धोनी ने भागते हुए गेंद को उठाया और फिर एक हाथ से गेंद को विकेट की तरफ थ्रो कर दिया। राहुल क्रीज के काफी बाहर निकल चुके थे। गिल्लियां गेंद लगने के साथ ही सिग्नल दे गईं। पूरी टीम जश्न मनाने लगी लेकिन धोनी निराश हो गए क्योंकि विकटों से जोर से गेंद लगने के बावजूद भी गिल्लियां नीचे नहीं गिरीं। इसी के साथ राहुल रन आउट होने से बच गए।

फिर लगा दिया अर्धशतक
राहुल ने इस मिले माैके का फायदा उठाकर अपने आईपीएल करियर का दूसरा अर्धशतक लगा दिया। राहुल को जब धोनी के हाथों यह जीवनदान मिला तो वह 30 गेंदों में 41 रन बनाकर खेल रहे थे। राहुल फिर 47 गेंदों में 55 रन बनाकर आउट हुए लेकिन उनकी यह पारी जीत नहीं दिला सकी। चेन्नई ने 3 विकेट खोकर 161 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन केएल राहुल और सरफराज खान के अर्धशतकों की बदाैलत भी पंजाब 5 विकेट खोकर 20 ओवर में 138 रन ही बना सका। पंजाब की यह 5 मैचों में दूसरी हार है।

Story first published: Saturday, April 6, 2019, 20:26 [IST]
Other articles published on Apr 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+