सिर्फ 1 रन से 86 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने से चूके विराट
नयी दिल्ली। आईपीएल सीजन 9 के फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों खिताबी भिड़ंत हारने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली काफी मायूस दिखे। विराट जहां फाइनल हारे तो वहीं एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने से भी चूक गए। सिर्फ एक रन की वजह से विराट 86 साल पुराना रिकॉर्ड बनाने से चूक गए। Video:विराट पर आया इस एक्ट्रेस का दिल, दिया बेहद बोल्ड स्टेटमेंट
इस सीजन में सर्वाधिक 973 रन बनाने के लिए कप्तान विराट कोहली को आईपीएल का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ चुनते हुए ऑरेंज कैप तो मिली, लेकिन क्रिकेट इतिहास का सर्वोच्च रिकॉर्ड बनाने से वो 1 रन से चूक गए। विराट के नाम दर्ज हुआ IPL का सबसे कनफ्यूजिंग कैच
अगर कल रात विराट 1 रन और बना लेते तो वो क्रिकेट के सबसे बड़े बल्लेबाज़ यानी सर डॉन ब्रैडमेन की बराबरी पर खड़े हो जाते। आपको बता दें कि किसी भी एक क्रिकेट सीरीज़ में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के सर डॉन ब्रैडमेन के नाम दर्ज है। उन्होंने साल 1930 में एक सीरीज़ में 974 रन बनाए थे।
जबकि विराट ने आईपीएल ने इस सीरीज़ में 973 रन बनाए। ऐसे में अगर विराट 1 रन बना लेते तो वो इस रिकॉर्ड की बराबरी कर लेते। वहीं अगर विराट 27 रन बना लेते तो वो आईपीएल में 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड बना लेते, लेकिन वो दोनों ही रिकॉर्ड बनाने से चूक गए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
