जीत के साथ भारत सुपर-8 में
भारतीय क्रिकेट टीम ने ट्वेन्टी-20 विश्व कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए सुपर-8 में जगह बना ली है.
सेंट लूसा में हुए मैच में भारत ने दक्षिण अफ़्रीका को 14 रनों से मात दी. भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में पाँच विकेट पर 186 रन बनाए.
जवाब में दक्षिण अफ़्रीका की टीम 20 ओवर में पाँच विकेट पर 172 रन ही बना सकी. भारत की जीत में अहम भूमिका सुरेश रैना ने.
रैना ने शानदार शतक लगाया और भारत के 186 रनों के स्कोर में अहम भूमिका निभाई. सुरेश रैना 101 रन बनाकर आख़िरी ओवर में आउट हुए.
सुरेश रैना के अलावा युवराज सिंह ने 37 रन बनाए. जबकि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 16 रनों की पारी खेली.
दक्षिण अफ़्रीका के सामने जीत के लिए 187 रनों का लक्ष्य था. धीमी शुरुआत और पहला विकेट जल्दी गँवाने के बाद ज़ाक कैलिस और कप्तान ग्रैम स्मिथ ने धारदार बल्लेबाज़ी से जीत की उम्मीद बनाए रखी.
लेकिन ग्रैम स्मिथ के दुर्भाग्यपूर्ण तरीक़े से रन आउट होने के बाद भारत का पलड़ा एक बार फिर भारी हो गया. स्मिथ ने 36 रन बनाए.
जल्द ही कैलिस भी 73 रनों की शानदार पारी खेलकर पवेलियन लौट गए. आख़िर में एबी डी वेलियर्स और एल्बी मॉर्केल ने कुछ अच्छे हाथ दिखाए.
लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. डी वेलियर्स ने 31 रन बनाए. भारत की ओर से यूसुफ़ पठान ने दो विकेट लिए, आशीष नेहरा और पीयूष चावला को एक-एक विकेट मिला.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
