VIDEO : धोनी के घर आया नया मेहमान, देखते ही बेटी जीवा ने लगा लिया गले
नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी आर्मी में 15 दिन की ट्रेनिंग करने के बाद अपने परिवार के साथ समय बिताते दिखे। फिलहाल वो आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के एक कार्यक्रम के लिए अमेरिका में है। धोनी जब ट्रेनिंग पूरी करने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे थे तो उन्हें देखते ही उनकी बेटी जीवा खुशी से झूमते हुए उनके गले लगी थी। अब सोशल मीडिया पर जीवा का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसे वह अपने घर आए नए मेहमान को गले लगाती दिखी।

वायरल हुआ वीडियो
दरअसल, धोनी के घर आया यह मेहमान एक छोटा सा डाॅगी है, एनाटोलियन शेफर्ड नस्ल का है। जीवा इसके साथ खेलती हुई नजर आई जिसका वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। धोनी को क्रिकेट के अलावा बाइक्स और कुत्तों से खास लगाव है। धोनी ने अपने घर में कई कुत्ते पाले हुए हैं और जब भी वो क्रिकेट से ब्रेक लेकर घर पहुंचते हैं तो अपने डॉगीज के साथ समय बिताते हैं। धोनी अपने डॉगीज को ट्रेनिंग भी देते हैं। ये सभी डॉगीज उनके रांची के घर में रहते हैं जहां उनके खेलने के लिए एक बड़ा मैदान बना हुआ है।
B,day Special : जब ब्रैडमैन ने महज 3 ओवर में ही जड़ दिया था शतक, दूसरे ओवर में बने 40 रन
|
धोनी के पास हैं देसी नस्ल के भी डाॅगी
धोनी के पास बेल्जियन मैलिनवा, हस्कीज और डच शेफर्ड नस्ल के डॉगीज हैं। इसके अलावा उनके पास देसी नस्ल का डॉगी भी है। अब धोनी की डॉग फैमिली में एनाटोलियन शेफर्ट नस्ल का डॉगी भी आ गया है।

आर्मी ट्रेनिंग दाैरान धोनी रहे थे चर्चा में
बता दें कि इंग्लैंड में विश्व कप खेलने के बाद धोनी ने क्रिकेट से ब्रेक लिया हुआ है। आर्मी ट्रेनिंग के दाैरान भी धोनी हर दिन चर्चा में रहे। धोनी की तैनाती साउथ कश्मीर में हुई थी । स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उन्होंने लेह-लद्दाख में तिरंगा फहराया. इसके बाद धोनी सियाचिन वॉर मेमोरियल भी गए थे। अब विंडीज दाैरे पर उनकी जगह ऋषभ पंत विकेट के पीछे भूमिका निभा रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
