For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टीवी एड पर पहली बार साक्षी के साथ नजए आएंगे धोनी, जाहिर की ये बेहद खास बात

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है। वहीं उनकी पत्नी साक्षी भी धोनी के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। धोनी अपने परिवार के साथ ज्यादा...

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है। वहीं उनकी पत्नी साक्षी भी धोनी के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। धोनी अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बीताते हैं इसकी एक झलक फैंस को जल्द ही एक टीवी एड के जरिए भी देखने को मिली। दरअसल, एक टीवी एड पर पहली बार साक्षी के साथ धोनी नजर आएंगे। यह एड टूथपेस्ट ब्रांड के लिए है।

ब्रांड ने अपनी टैगलाइन के साथ-साथ धोनी की 'अंदरूनी ताकत' को दर्शाने का प्रयास किया है। यह 45 सेकेंड की एड है जिसे पहले यूट्यूब पर अपलोड किया गया था लेकिन फिर टूथपेस्ट ब्रांड ने रिमूव करवा दिया। इस एड में फैंस धोनी और साक्षी के बीच का तालमेल और प्रेम भी देखने को मिलता है। साक्षी इसमें धोनी की 'अंदरूनी ताकत' (जो ब्रांड की टैगलाइन भी है) के बारे में बताती नजर आती हैं कि इतनी जिम्मेदारियों व दबाव के बावजूद कैसे माही हमेशा शांत रहते हैं और उनके चेहरे पर मुस्कान रहती है।

वहीं धोनी उस समय के बारे में बात करते हुए दिखाई दिए जब उनकी बेटी जीवा पैदा हुई (4 साल पहले) थी। धोनी बताते हैं कि जब उनकी बेटी का जन्म हुआ, तब भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा होने की वजह से वो साक्षी के साथ नहीं थे। उन्होंने कहा कि उस समय यह अधिक महत्वपूर्ण था कि मैं टीम के साथ रहूं। मैं बस मुस्कुराया और जाने के लिए तैयार हो गया। उन्होंने साक्षी के अंदर से स्ट्रांग होने पर उनकी सराहना भी की। बता दें कि जीवा के जन्म के समय धोनी ऑस्ट्रेलिया में 2015 विश्व कप अभियान के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे।

बता दें कि इन दोनों ने साक्ष5 2010 में शादी हुई थी जहां सिर्फ उनके परिवार के सदस्य व करीबी लोग ही शामिल हुए थे। शादी के बाद अगले साल धोनी ने भारत में आयोजित हुआ क्रिकेट विश्व कप जीतकर भारत को 28 साल बाद विश्व चैंपियन बनाने का गौरव हासिल कराया जबकि 2013 में भारत को पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी भी जिताई। धोनी 2007 में भारत को टी20 विश्व कप भी जिता चुके हैं और उन्हीं की कप्तानी में टीम टेस्ट की नंबर वन टीम भी रह चुकी है।

Story first published: Wednesday, February 27, 2019, 9:25 [IST]
Other articles published on Feb 27, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+