Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जानिए चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले का पूरा ब्योरा

लंदन। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की धमाकेदार जीत के बाद टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। भारतीय टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से मुकाबला होगा। इसके साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में तीन टीमों की जगह पक्की हो गई है, वहीं चौथी टीम का फैसला 12 जून को पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले के बाद होगा।



सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने वाली भारतीय टीम तीसरी टीम बनी है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में टीम ने 8 विकेट की शानदार जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने अंक तालिका में 4 अंक हासिल किए, जबकि इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में जगह पक्की करने वाली पहली टीम थी, वहीं ऑस्ट्रेलिया को हराकर बांग्लादेश सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम थी।

चैंपियंस ट्रॉफी में सिर्फ इंग्लैंड की टीम ने अपने सभी तीन मुकाबलों में जीत हासिल की है, उसने अंक तालिका में तीनों मैच जीतकर 6 अंक अपने नाम किए। आईसीसी के टूर्नामेंट में आखिरी चार में बांग्लादेश पहली बार पहुंची है। सोमवार को होने वाले मुकाबले में इस बात का फैसला होगा कि सेमीफाइनल में इंग्लैंड किस टीम के खिलाफ मैदान में उतरेगी। लिहाजा श्रीलंका औऱ पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला काफी अहम है।

इसे भी पढ़ें- Highlights: 'चोकर्स' नंबर 1 अफ्रीका को ऐसे दी मात, अब बांग्लादेश से भिड़ेगा भारत

पहला सेमीफाइनल
14 जून, बुधवार
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान या श्रीलंका जो भी जीते
भारतीय समयानुसार यह मैच दोपहर 3 बजे कॉर्डिफ वेल्स के मैदान में खेला जाएगा

दूसरा सेमीफाइनल
15 जून, गुरुवार
बांग्लादेश बनाम भारत
भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे यह मैच एजबैस्टन में खेला जाएगा।

फाइनल
18 जून रविवार
यह मैच ओवल में भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे खेला जाएगा

सभी मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर होगा, इसके साथ ही यह hotstar.com पर भी देखा जा सकता है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+