For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कप्तान धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले किए ये बड़े खुलासे

By Brajesh Mishra

धर्मशाला। भारतीय क्रिकेट की वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार से शुरू हो रही सीरीज से पहले कई अहम खुलासे किए हैं। धोनी ने कहा कि वह मैदान पर विराट कोहली की सलाह का भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे उन्हें काफी मदद मिल रही है। कोहली टेस्ट टीम के कप्तान हैं।

कोहली की सलाह पर ज्यादा ध्यान

कोहली की सलाह पर ज्यादा ध्यान

मीडिया से बातचीत में धोनी ने, 'अगर आप मैच देखते होंगे तो पाएंगे कि मैदान पर मैं पहले ही कोहली का ज्यादा इस्तेमाल कर रहा हूं। उससे काफी बातचीत करता हूं। जाहिर सी बात है कि दो लोग ज्यादा बेहतर और अलग-अलग तरह से सोचेंगे।' बता दें कि कोहली ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज पर 3-0 से कब्जा किया है, जिसके बाद उन्हें तीनों फॉर्मेट का कप्तान बनाने की चर्चा भी उठने लगी है।

पढ़ें: किन्नर बन कर रहा था गंदा काम, असली किन्नरों ने किया बेइज्जत

गेंदबाजों के सेलेक्शन पर भी बोले धोनी

गेंदबाजों के सेलेक्शन पर भी बोले धोनी

धोनी ने कहा, 'बुमराह ने लगभग हर खेल में अच्छा प्रदर्शन किया है। उसने जो भी मैच खेले हैं उनमें खुद को साबित किया है। खासकर डेथ ओवर्स में वह हमारे लिए काफी कारगर साबित हुआ है। उमेश यादव ने शानदार गेंदबाजी की है। उसे एक बार फिर मौका दिया गया है। उसकी गेंदबाजी में धार है। वहीं धवल ने भी घरेलू मैचों में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है। लेकिन हर नए खिलाड़ी को मौका नहीं दिया जा सकता। एक खिलाड़ी सिर्फ छह महीने या एक साल में फिनिशर नहीं बन सकता। इसके लिए लंबा वक्त देना होता है।

पढ़ें: भारत-रूस के बीच एयर डिफेंस सिस्टम समेत 16 बड़े समझौते

बैटिंग ऑर्डर में कर सकते हैं बदलाव

बैटिंग ऑर्डर में कर सकते हैं बदलाव

फिल्म 'धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में धोनी के दोस्तों को कहते हुए दिखाया गया है कि वह अगर ऊपरी ऑर्डर में आकर बैटिंग करें तो बेहतर कर सकते हैं। शायद धोनी एक बार फिर इस पर अमल करते हुए नजर आएंगे। धोनी ने कहा कि वह बैटिंग ऑर्डर में पहले आ सकते हैं।

अब बदल गई हैं चीजें

धोनी ने कहा कि 2004 में जब वह वनडे क्रिकेट में आए थे, तब और अब में फर्क है। काफी चीजें बदल चुकी हैं। क्रिकेट खेलने के तरीके में भी बदलाव आ गया है। उन्होंने कहा, 'जिस तरह के खिलाड़ी आ रहे हैं वह पहले से अलग हैं। मैं टीम में मेंटर की भूमिका भी निभा रहा हूं। नए खिलाड़ियों को समय से साथ बेहतर होना होगा।'

पढ़ें: सड़क हादसे में बाल-बाल बचीं कंगना रनौत, शूटिंग से लौट रही थीं होटल

धोनी की जगह कौन होगा फिनिशर?

धोनी की जगह कौन होगा फिनिशर?

कैप्टन कूल धोनी ने इस बात के भी संकेत दिए हैं कि वह अब टीम इंडिया में नए फिनिशर को फिट करने में जुटे हैं। हालांकि उन्होंने किसी खिलाड़ी के नाम का जिक्र नहीं किया लेकिन इतना जरूर कहा है कि वह नए खिलाड़ियों के टैलेंट को परखने और तराशने में जुटे हैं। जिसका परिणाम आने वाले समय में दिखेगा। उन्होंने कहा, 'फिनिशर वो है जो पांचवें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी करता है। यहां आना और मौके को भुनाकर इस जगह को भरना काफी मुश्किल है।'

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+