MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के सफलतम कप्तानों में से एक हैं। जब वह मैदान पर उतरते हैं, तो फैन्स सिर्फ उनके नाम की नारेबाजी करते हैं मैदान के अंदर और मैदान के बाहर दोनों जगह महेंद्र सिंह धोनी को काफी पसंद किया जाता है।
महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो वायरल हुआ है। वह फार्म हाउस में अपने गार्ड को गेट तक छोड़ने के लिए जाते हैं। माही अपने फार्म हाउस में काम करने वाले एक सुरक्षा गार्ड को छोड़ने के लिए बाइक पर लेकर जाते हैं। इसके बाद वहां खेड़े फैन्स की तरफ भी हाथ हिलाते हुए अभिवादन स्वीकार करते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में सक्रिय खिलाड़ी हैं। ऐसे में ज्यादा समय उनका बाहर ही बीतता है। रांची वह कम ही आते हैं। वहां के फैन्स को धोनी की झलक कम ही देखने को मिलती है। ऐसे में उनके फैन्स के लिए माही का दीदार होना बहुत ख़ुशी की बात है। धोनी अक्सर अपना समय फ़ार्म हाउस में ही बीताते हैं।
Dhoni's Farmhouse is so big that he need bike to drop security guard at the Entrance 😭
— MAHIYANK ™ (@Mahiyank_78) July 2, 2023
PS : Lucky security guard who gets bike ride with Dhoni . pic.twitter.com/l0KS3dkwmj
हाल ही में धोनी का एक वीडियो सामने आया था। इसमें फ्लाईट में एक एयर होस्टेस उनके पास आकर चॉकलेट ऑफर करती है। धोनी के सामने काफी चॉकलेट का प्लेट सामने करते हुए एयर होस्टेस उनको देती है और कुछ बात भी करती है। धोनी मुस्कुराते हुए एक ही चॉकलेट उठाते हैं। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो गया था। सभी ने धोनी के व्यवहार की तारीफ की।