नई दिल्ली। आईपीएल 11 में अब कुछ टीमों के लिए सफर यहीं खत्म हो चुका है। केवल 4 टीमें ही अब इस सीजन के अगले मुकाबले खेलेंगी। इस सीरीज में अपने शुरुआती 6 मैच में 5 मुकाबले जीतने वाली किंग्स इलेवन पंजाब की टीम भी अब इस सीरीज से बाहर हो चुकी है। रविवार को चेन्नई से मिली हार के बाद इस टीम के लिए जो थोड़ी बहुत उम्मीद बची थी वो भी खत्म हो गई। दरअसल रविवार को हुए दो मुकाबले में पहला मुकाबला दिल्ली और मुंबई के बीच खेला गया जिसमें मुंबई को हार का सामना करना पड़ा। अगर मुंबई यह मुकाबला जीत जाती तो प्लेऑफ में उसकी जगह निश्चित थी। अब जबकि प्लेऑफ के लिए खिलाड़ियों की जगह पक्की हो गई है ऐसे में चेन्नई के कप्तान ने अपने खिलाड़ियों के लिए कुछ बेहद सुझाव दिए हैं। गौरतलब हो की चेन्नई की टीम इस आईपीएल के खेल में 9 बार प्लेऑफ में पहुंच चुकी है और 9 बार ही चेन्नई इस प्रतियोगिता का हिस्सा भी रही है। दो साल के बैन के बाद इस सीजन में एक बार फिर चेन्नई की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने में सफल रही है। ऐसे में धोनी ने इस मुकाबले में जीत के बादअपने करियर को लेकर बड़ा बयान दिया है।
धोनी ने कही ये बड़ी बातः जब चेन्नई की टीम की नीलामी हो रही थी उस वक्त चेन्नई की टीम पर आरोप लगा की उनकी टीम सीनीयर खिलाड़ियों की जगह है, लेकिन इस टीम ने अपने प्रदर्शन से सभी को गलत साबित कर दिया। इस बात पर चर्चा करते हुए अपने इंटरव्यू के दौरान धोनी ने हिंट दिया की वो रैना, जडेजा सहित तमाम सीनीयर खिलाड़ियों के साथ शायद अपने करिियर को यहीं रोक दें। उन्होंने कहा की हमारे पास अच्छे खिलाड़ियों की संख्या अधिक है जिन्होंने इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया है, और उन्हें खेल की बेहतर समझ भी है। धोनी ने कहा लेकिन अब हम ऐसे खिलाड़ियों को भी मौका दे रहे हैं जो ज्यादा से ज्यादा खेल सकें और सीख सकें। धोनी ने बड़ी बात कहते हुए कहा की दो साल के भीतर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है जब आपको इसमें से कई खिलाड़ी नजर ही न आएं। उनकी इस बात से उनके आईपीएल की अटकलें भी तेज हो गई हैं। हालांकि प्लेऑफ के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा की हम इसमें बेहतर प्रदर्शन करेंगे और सफल होंगे।