For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: शिमला की वादियों में कुछ इस अंदाज में साक्षी संग नजर आए एमएस धोनी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड के साथ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने में व्यस्थ है लेकिन वहीं दूसरी तरफ भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों टीम से दूर काफी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके एमएस धोनी ने इंग्लैंड के साथ खेली गई वनडे सीरीज के बाद स्वदेश का रुख कर लिया था और उसके बाद वो इस छुट्टी को काफी इंज्वॉय भी कर रहे हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों धोनी के कई सारे वीडियो ने धमाल मचाया है। वहीं इसी बीच धोनी एक विज्ञापन शूट के लिए शिमला पहुंचे। उनके साथ उनकी हमसफर साक्षी भी इस शूट के लिए आई हुई हैं। दोनों ने मिलकर यहां खूब मस्ती की जिसकी फोटो और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

ये भी पढ़ें- जानिए , शाहिद अफरीदी को किस भारतीय खिलाड़ी ने दिया था 'बूम-बूम' का निक नेम

शिमला की सड़को पर जब घूमी माही की बुलेटः

बता दें कि धोनी अपने खेलने के अंदाज के अलावा अपनी बाइक कलेक्शन के लिए भी काफी चर्चा में रहते हैं, उनकी बाइक से प्यार की कहानी किसी से छिपी नहीं है। वहीं ऐसा भले कैसे हो सकता है कि धोनी शिमला की वादियों में पहुंचे और बाइक संग मस्ती न करें । ऐसे में उनका ये प्रेम शिमला में भी देखने को मिला। जब वो अकेले ही बाइक लेकर शिमला की सड़कों पर घूमने निकल गए।

कुछ खास दोस्त भी आए नजरः

दरअसल एक विज्ञापन शूट के लिए धोनी इन दिनों शिमला की वादियों में हैं जहां उनके साथ उनकी हेयर स्टाइलिस्ट सपना भावनानी भी नजर आईं।सके अलावा धौनी के अच्छे दोस्त अरुण पांडे भी शिमला में ही हैं। जो अक्सर धोनी के साथ नजर आते हैं। ऐसे में धोनी इन सभी के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

एशिया कप में आएंगे नजरः

बता दें कि इंग्लैंड के साथ खेले गए दो टी-20 सीरीज और वनडे सीरीज खेलने के बाद एमएश धोनी भारत लौट आए थे लेकिन भारतीय टीम अभी इंग्लैंड में ही है और 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है जहां एक तरफ इस सीरीज के अब तक हुए तीन मुकाबलों में भारत को दो शुरुआती मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन तीसरे मुकाबले में उसे जीत का स्वाद चखने को मिला। ऐसे में 30 अगस्त से इस सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाएगा।

Story first published: Wednesday, August 29, 2018, 13:01 [IST]
Other articles published on Aug 29, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+