Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

धोनी ने टाॅयलेट में सजाई महफिल, सिंगर ने नीचे बैठकर सुनाया गाना

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब आईपीएल में बल्ला घुमाते हुए नजर आएंगे। एक बार फिर उनकी नजरें चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बड़ा विस्फोट करने पर होंगी लेकिन इससे पहले धोनी छुट्टियों का आनंद उठा रहे हैं। धोनी टीम से भी बाहर तल रहे हैं। ऐसे में खाली समय वह पार्टियों में व्यस्त नजर आते हैं। धोनी को गाने सुनने व गाने का बेहद शाैक है। कई सिंगर भी उन्हें गाने सुना चुके हैं, लेकिन फैंस का ध्यान धोनी ने उस समय अपनी ओर खींच लिया जब उन्होंने टाॅयलेट में ही महफिल सजा ली।

इशान ने सुनाया गया

इशान ने सुनाया गया

जी हां, यूं तो आपने धोनी को स्टेज पर खुद गाते या किसी सिंगर से गाना सुनते देखा है। लेकिन अब सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें धोनी टाॅयलेट में ही एक सिंगर द्वारा गाना सुनने में मस्त हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी के अलावा पीयूष चावला और पार्थिव पटेल टाॅयलेट के फर्श पर बैठे हुए हैं। इनके बीच सिंगर इशान खान भी बैठे नजर आए जो नीचे बैठकर धोनी को 'मेरे महबूब कयामत होगी' गाना सुना रहे हैं।

टाॅयलेट में लगा दी संगीत की महफिल

टाॅयलेट में लगा दी संगीत की महफिल

यह वीडियो किसी बड़े होटल के टाॅयलेट से फोन द्वारा शूट किया गया है। धोनी, इशान, पार्थिव के अलावा होटल के कुछ कर्मचारी भी वहां माैजूद थे जब इशान ने टाॅयलेट में ही महफिल लगा दी। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे देख फैंस धोनी की सादगी को सलाम कर रहे हैं।

विश्व कप के बाद नहीं खेले मैच

बता दें कि एमएस धोनी वर्तमान में क्रिकेट से दूर हैं और अपने परिवार के साथ खाली समय का आनंद ले रहे हैं। धोनी ने इंग्लैंड में विश्व कप 2019 के बाद से भारत के लिए कोई भी मैच नहीं खेला है। लेकिन क्रिकेट से दूरी बनाने के बावजूद धोनी सोशल मीडिया पर पूरी तरह से छाए हुए हैं। धोनी को बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध से बाहर रखने के बाद फिर से यह बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ कि वो फिर से खेल पाएंगे या नहीं। अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि धोनी आईपीएल के बाद ही टीम में वापसी कर सकते हैं।

Story first published: Tuesday, February 18, 2020, 20:02 [IST]
Other articles published on Feb 18, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+