मसूरी में धोनी ने बर्फबारी में की मस्ती
इस वीडियो में धोनी बर्फ के बीच परिवार संग आनंद उठा रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि धोनी बेटी जीवा की स्नोमैन (बर्फ का आदमी) बनाने में मदद कर रहे हैं और साथ ही बर्फ से ढकी हुई मसूरी की पहाड़ियों के दर्शनीय नजारों को निहार रहे हैं।
धोनी ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है- माइनस तीन डिग्री...पहाड़ियों की रानी में 2020 की पहली बर्फ को गिरते हुए दिखने का अनुभव किया जो एक बहुत शानदार तजुर्बा रहा।
क्रिकेट और फिल्म.. बॉलीवुड स्टार अजय देवगन के साथ नजर आए धोनी

धोनी के ODI से संन्यास लेने की खबरें
धोनी के मामले में बड़ा अपडेट फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री ने दिया है। शास्त्री ने बताया है कि धोनी जल्द ही वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। इसका मतलब यह है कि धोनी का नाम अगले टी20 विश्व कप के लिए नकारा नहीं जा सकता। शास्त्री ने इस दौरान यह भी कहा है कि धोनी आईपीएल 2020 में भी खेलते हुए दिखाई देंगे। रवि शास्त्री ने एक न्यूज चैनल से बात करत हुए कहा,' एमएस धोनी खुद को टीम पर थोपने वाले खिलाड़ियों में से नही हैं। वह भारतीय टीम के महानतम खिलाड़ियों में से एक हैं। हो सकता है कि वह जल्दी टीम इंडिया के लिये सिर्फ एक ही प्रारूप में खेलते दिखाई दें।'

आईपीएल में खेलना रखेंगे जारी
'धोनी का टी-20 करियर अभी जिंदा है। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलेंगे। धोनी के बारे में मैं एक बात जानता हूं कि वह खुद को टीम पर कभी थोपते नहीं हैं। अगर उन्हें लगता है कि वह खेलना जारी नहीं रख सकते हैं तो टेस्ट क्रिकेट की तरह ही कह देंगे कि मैं काफी क्रिकेट खेल चुका हूं, लेकिन अगर वह आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हैं तो फिर वह इस प्रारूप में आगे भी खेलना जारी रख सकते हैं।'


Click it and Unblock the Notifications
