उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'रांची के आसपास तीन झरने हैं, उसके बावजूद ऐसा कुछ करने के लिए मुझे दस साल लग गए। दस साल बाद फिर से फ्री की हेड मसाज पाकर पुरानी यादें ताजा हो गईं'। फैंस को धोनी की ये स्लो मोशन वीडियो काफी पसंद आई और उन्होंने उन्हें बाहुबाली फिल्म के हीरो महेंद्र बाहुबाली का नाम दे डाला. फिल्म का यह मुख्य किरदार भी इसी तरह झरने के नीचे नहाते और एंट्री करता है। धोनी पहले भी एक बार इसी फिल्म के एक किरदार कटप्पा के रूप में दिखाई दिए थे. उस वक्त उन्होंने यह एक विज्ञापन के लिए किया था।