Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Video: INDvWI मैच में धोनी ने ये असाधारण कैच पकड़कर आलोचकों को दिया करारा जवाब

नई दिल्ली। टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। टीम इंडिया इस मैच में तीन बदलावों के साथ उतरी है। बता दें कि इससे पहले विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के गेंदबाजों को आईना दिखा दिया था और मैच टाई पर ले जाकर खत्म किया था।

इसके बाद अब तीसरा मुकाबला अपने शुरुआती दौर में हैं, जहां गेंदबाजी कर रही टीम इंडिया को दो विकेट मिल गया हैं। खबर लिखे जाने तक वेस्टइंडीज का स्कोर 9 ओवरों में दो विकेट40 रन है। इस मुकाबले के पहले की खास बात ये रही कि एमएस धोनी ने कई कदम दौड़ कर शानदार कैच पकड़ा। धोनी को इस कैच को पकड़ने के लिए डाइव भी लगानी पड़ी, जिससे तमाम विकेटकीपर बचते हैं।

सोशल मीडिया पर छाई इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भले ही धोनी को टी20 टीम में जगह न मिली हो लेकिन उन्होंने साबित कर दिया कि उनकी फिटनेस का जवाब नहीं है। दरअसल, धोनी ने जसप्रीत बुमराह के तीसरे और पारी के छठवें ओवर की पांचवी गेंद पर विकेट के पीछे दोड़ते हुए कैच पकड़ा और इसी के साथ वेस्टइंडीज को पहला झटका लगा। चंद्रपॉल हेमराज 20 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए।

देखें वीडियो

Story first published: Saturday, October 27, 2018, 14:25 [IST]
Other articles published on Oct 27, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+