'फ़ुटबॉल मैच भी बन सकते हैं निशाना'
वेंगर ने कहा कि उनके क्लब को मैच से पहले हमले को लेकर अलर्ट मिले हैं.
उनका ये बयान पाकिस्तान में श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर हुए हमले के बाद आया है.
वेंगर ने कहा है, "हम सोचते हैं कि हम निशाना नहीं है लेकिन फिर आप ये भी सोचते हैं कि क्यों नहीं. ऐसा हो चुका है जब मैचों से पहले हमें अलर्ट किया गया. लेकिन हम इस बारे में चुप रहे. इंग्लैंड में मैच से पहले आपको पुलिस सुरक्षा नहीं मिलती, ख़ासकर लंदन में."
वेंगर का मानना है कि किसी भी खेल सी जुड़ी टीमों की सुरक्षा करना सरकार की ज़िम्मेदारी है. वे कहते हैं कि टीमें तो मेज़बान देश की आंतरिक सुरक्षा प्रणाली पर ही भरोसा करके खेलने जाती हैं.
पाकिस्तान के लाहौर शहर में खिलाड़ियों पर हुए हमले में छह पुलिसकर्मी मारे गए थे और सात खिलाड़ी घायल हुए थे.
हमले के बाद श्रीलंका के खिलाड़ियों को स्वदेश वापस भेज दिया गया था और पाकिस्तान के सिरीज़ भी रद्द कर दी गई है.
इस हमले को देखते हुए भारत में आयोजित होने वाले आईपीएल की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई जा रही है.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
