
धोनी के बिग फैन है बशीरः
बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे बड़े फैन माने जाने वाले मोहम्मद बशीर या बशीर चाचा पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बड़े फैन हैं। एशिया कप के फाइनल मुकाबले में चाचा शिकागो भारतीय टीम की जर्सी पहनकर सुधीर के साथ जश्न मनाते नजर आए थे।
— This is HUGE! (@ghanta_10) September 28, 2018 |
धोनी ने गिफ्ट की थी जर्सीः
इस इंटरव्यू में बशीर ने बयान दिया, 'रात 12 बजे कमरे की बेल बजती है, हयात होटल में। मैं दरवाजा खोलता हूं तो सामने धोनी साहब खड़े हुए हैं। हम लोग एक ही फ्लोर पर थे। उन्होंने मुझे नया, ब्रैंड न्यू टीशर्ट दिया और कहा, आप ये टीशर्ट पहनना।' धोनी के इस गिफ्ट को पाकर चाचा शिकागो बड़े खुश हुए और वो बांग्लादेश के खिलाफ हुए फाइनल मैच में टीम इंडिया की जर्सी में भी नजर आए।
|
सचिन के बिग फैन को अपने खर्चे पर ले गए थे चाचाः
चाचा शिकागो एशिया कप में उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने सचिन के बिग फैन सुधीर को अपने खर्चे पर एशिया कप के लिए ले जाने का ऐलान किया था। वहीं चाचा की भारतीय टीम के प्रति दीवानगी ने सभी को बहुत प्रभावित किया था। फाइन मुकाबले में जब भारत आखिरी गेंद पर एशिया विजेता बना था तो चाचा की खुशी का ठिकाना नहीं था।


Click it and Unblock the Notifications
