नयी दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में सीरीज के दौरान भारतीय बल्लेबाज मनीष पांडे ने सीडनी में बेहतरीन बल्लेबाजी की। उनकी बल्लेबाजी ने कैप्टन कूल महेन्द्र सिंह धोनी को उनकी तारिफ करने पर मजबूर कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें वनडे में 104 रन की मैच विनिंग इनिंग खेलने वाले बल्लेबाज मनीष पांडे की तारिफ करते हुए धोनी ने कहा कि जिस तरह उन्होंने पारी खेली वो उन्हें 10 से 15 अतिरिक्त वनडे खेलने का मौका देंगे। देखें, तस्वीरों में सिडनी मैच के हीरो और शतकवीर मनीष पांडे को...
धोनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल की मांग के अनुसार काफी सामंजस्य बैठाना होता है। उन्होंने कहा मनीष ऐसे खिलाड़ी है जो टीम में पांचवें नंबर पर अच्छा सही बैठ रहे हैं। उनकी बल्लेबाजी की तारिफ करते हुए धोनी ने कहा कि अभी इसी तरह की बल्लेबाजी की डिमांड है। धोनी ने कहा कि मनीष ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की। मनीष के साथ उन्होंने गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेदबाजी की भी तारिफ की और कहा कि उन्होंने शानदार गेंदबाजी की।
धोनी ने कहा कि हमें ऐसे की गेंदबाज की जरूरत है। उसके पास अजीब एक्शन के साथ विविधता है। हमें गेंदबाजों पर से दबाव हटाने की जरूरत है। धोनी इन दोनों को भारतीय क्रिकेटर के भविष्य के तौर पर देख रहे हैं।