For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पहली बार मैदान पर इतने गुस्सा हुए माही, VIDEO हो रहा वायरल

नई दिल्ली। आईपीएल के 43वां मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग और राजस्थान रॉयल्स की टीम आमने सामने थी। मुकाबला तो बेहतर होना ही था क्योंकि दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला जीतना बेहद जरूरी था। राजस्थान के लिए खासतौर पर क्योंकि अगर वो ये मुकाबला हार जाते तो फिर उनके लिए प्लेऑफ की जो बची कुछ उम्मीदें भी हैं वो सब धरी रह जाती। वहीं अगर चेन्नई की टीम की अगर बात करे तो धोनी इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ में अपनी दावेदारी पक्की कराना चाहते थे। मुकाबला हुआ भी बेहद रोमांचक। चेन्नई की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और सुरेश रैना ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया और धोनी ने भी अंतिम में अच्छी पारी खेलकर 176 रनों का एक अच्छा लक्ष्य राजस्थान की टीम के सामने रखा था। धोनी की टीम ने लेकिन इस मैच में जो गेंदबाजी की उससे कैप्टन कूल का गुस्सा बीच मैदान में ही फूट पड़ा।

अंतिम ओवर में छीन ली जीतः लक्ष्या का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम के सलामी बल्लेबाजों ने एक अच्छी शुरुआत टीम को दे दी थी। वहीं अगर बटलर की बात करें तो इस खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया और 60 गेंदों पर 90 रन जड़ दिए और अपनी टीम को जीत दिला के ही वापस मैदान से बाहर गया। बटलर इस सीजन में लगातार 4 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। हुआ यूं की अंतिम ओवर में जीत के लिए राजस्थान को 12 रनों की दरकार थी । ऐसे में धोनी ने भरोसा जताया अपनी टीम के हीरा गेंदबाज यानी की ड्वेन ब्रावो पर। सामने थे बटलर, बटलर पहली गेंद पर पूरी तरह से बीट हो गए । इसके बाद दूसरी गेंद पर उन्होंने शॉट खेलकर भागकर 2 रन लपक लिए । इसके बाद दरकार थी 4 गेंदों में 10 रनों की और सामने थे एक बार फिर बटलर। बटलर ने अगली गेंद पर लंबा शॉट खेलने की कोशिश की और गेंद हवा में चली गई, सारे खिलाड़ी इतने दूर थे की कोई उसे लपक ही नहीं सका इतने में बटलर ने फिर लपक लिए दो रन। अगली गेंद पर छक्का जड़कर मैच को जीत के करीब ला दिया। जीत के लिए दरकार थी 2 गेंदो में 2 रनों की।बटलर ने अगली गेंद पर शॉट खेलकर 1 रन भाग लिया और फिर थ्रो बाई का एक रन चुराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

माही का फूटा गुस्साः दरअसल अपनी टीम के गेंदबाजी से धोनी इस सीजन खासा परेशान नजर आए हैं। इस मैच के अंतिम ओवर में भी जब राजस्थान की टीम को 12 रन चाहिए थे तो ऐसे में धोनी ने ब्रावो पर भरोसा जताया। इस ओवर में टीम की दो गलतियों ने धोनी का आपा खोने पर मजबूर कर दिया। दरअसल 4 गेंदों पर 10 रन बनाने थे राजस्थान को ऐसे में बटलर ने अगली गेंद पर एक आसामानी शॉट खेला गेंद बहुत ऊपर चली गई लेकिन कोई उसे लपक ही नहीं सका। इसके बाद धोनी ने अजीब सा रिएक्शन दिया की आखिर सभी फील्डर हैं कहां। इसके बाद बटलर ने जड़ा छक्का। अगली दो गेंदों पर दो रन चाहिए था, बटलर ने हल्के हाथ से शॉट खेला और एक रन के लिए भागे लेकिन फील्डर के थ्रो ने उन्हें दो रन दे दिया और राजस्थान ने ये मुकाबला भी जीत लिया।

Story first published: Saturday, May 12, 2018, 12:19 [IST]
Other articles published on May 12, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+