For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Video: जब धोनी और साक्षी के बीच आ गए हार्दिक पांड्या, माही का हाथ छोड़कर चली गईं साक्षी

Deepika & Ranveer Reception: Sakshi get ANGRY on MS Dhoni at the party! Know why? | FilmiBeat

नई दिल्ली। हाल ही में बॉलीवुड के मोस्ट फेवरेट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी धूमधाम से संपन्न हुई। शादी के बाद दोनों की रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों के रिसेप्शन में फिल्मी और क्रिकेट के सितारों ने दस्तक दी। रिसेप्शन के मौके पर इन दिनों क्रिकेट से आराम कर रहे क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पंड्या भी दिखाई दिए। शानिवार को दोनों के रिसेप्शन के दौरान कुछ ऐसा हुआ की धोनी की पत्नी साक्षी उनका हाथ छोड़कर कैमरा फ्रेम से बाहर चली गईं। इस घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं वायरल हो रहे इस वीडियो की पीछे की असल वजह क्या है।

दरअसल माही, साक्षी और हार्दिक जैसे ही इस रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए, तो वहां मौजूद मीडिया और फोटोग्राफर्स ने उन्हें घेर लिया और इन तीनों से फोटो फ्रेम में आने की अपील की। पहले तो तीनों ने एकसाथ फोटो खिंचा लीं, लेकिन जब मीडिया ने धोनी और साक्षी से अलग पोज की मांग की, तो साक्षी मुस्कुराते हुए कैमरे के फ्रेम से अलग हट गईं। इस पर धोनी भी मुस्कुराने लगे और उन्होंने हार्दिक की कमर में हाथ डालकर फोटो खिंचाई।

मीडिया ने बाद में जब धोनी और साक्षी को साथ आकर फोटो खिंचाने के लिए कहा, तो धोनी थम्स अप दिखाते हुए फ्रेम से बाहर चल दिए। इस मौके पर तीनों सिलेब्रिटी ब्लैक ड्रेस में नजर आए।
फोटो के बाद साक्षी ने फिर से इन दोनों की कंपनी ज्वॉइन कर पार्टी में शिरकत करने चली गईं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल ह हो रहा है।धोनी-साक्षी और हार्दिक के इस विडियो को अब तक इंस्टाग्राम पर करीब 1 लाख 30 हजार बार देखा जा चुका है।

बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने संजय लीला भंसाली की तीन फिल्में एक साथ की हैं, और तीनों ही सुपरहिट रही हैं। दोनों ने 'रामलीला गोलियों की रास लीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' में एक साथ नजर आ चुके हैं। हाल ही में दोनों ने इटली में शादी रचाई है।

Story first published: Sunday, December 2, 2018, 18:03 [IST]
Other articles published on Dec 2, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+