रांची। टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेन्द्र सिंह धोनी के बारे में एक बड़ी ही अजीब खबर सामने आयी है।
रांची ट्रांसफोर्ट ऑफिस का कहना है कि महेन्द्र सिंह धोनी ने पिछले पांच साल से अपनी फेवरेट कार 'हमर' का टैक्स नहीं भरा है इसलिए अब उन पर इस बात के लिए जुर्माना लगेगा जिसके जरिये अब उन्हें पेनाल्टी चार्ज समेत सारे टैक्स को एक साथ भरना होगा।
MS Dhoni has not paid tax for his 'Hummer' vehicle for last 5 years,so he will have to pay one time tax along with penalty: DTO Ranchi
— ANI (@ANI_news) 17 March 2016
आपको बता दें कि फिलहाल इस बाबत महेन्द्र सिंह धोनी की कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है क्योंकि वो तो इन दिनों टी20 विश्वकप 2016 में बिजी हैं और उन पर खेल का प्रेशर बहुत ज्यादा है क्योंकि भारत का मुकाबला पाकिस्तान से 19 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन में होने जा रहा है। भारत अपना पहला मैच न्यूजीलैंड से शर्मनाक ढंग से हार चुका है।