For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में 'रिकॉर्ड्स का चौका' लगा सकते हैं धोनी

दुनिया के बेस्ट फिनिशर कहे जाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में कई बड़े रिकॉर्ड बना और तोड़ सकते हैं।

नई दिल्ली। दुनिया के बेस्ट फिनिशर कहे जाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में कई बड़े रिकॉर्ड बना और तोड़ सकते हैं। वेस्टइंडीज दौरे के बाद धोनी पहली बार मैदान पर उतरेंगे। 36 साल के हो चुके धोनी अब भी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ सकते हैं। हाल ही में जारी आईसीसी वनडे रैंकिंग में धोनी 13वें नंबर पर मौजद हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली (नंबर वन) से बाद धोनी ही सबसे ज्यादा रैंकिंग वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। आज हम आपको उन रिकॉर्ड्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें धोनी श्रीलंका के खिलाफ 20 अगस्त से शुरू हो रही 5 मैचों की वनडे सीरीज में तोड़ सकते हैं।

1-वनडे के 'तिहरे शतकवीर' बनेंगे धोनी!

1-वनडे के 'तिहरे शतकवीर' बनेंगे धोनी!

श्रीलंका के खिलाफ 5 वनडे मैचों की सीरीज में केवल 4 मैच खेलकर धोनी अपने 300 वनडे मैच पूरे कर लेंगे। 23 दिसंबर 2004 को वनडे में डेब्यू करने वाले धोनी अब तक 296 मैच खेल चुके हैं। धोनी 300वां मैच खेलते ही सचिन तेंदुलकर (463), राहुल द्रविड़ (340) मोहम्मद अजहरूद्दीन (334), सौरव गांगुली (308) और युवराज सिंह (301) के बाद इस उपलब्धि को हासिल करने वाले छठें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।

2-विकेट के पीछे भी लगेगा धोनी का शतकः

2-विकेट के पीछे भी लगेगा धोनी का शतकः

दुनिया के सबसे खतरनाक कीपर कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी इस समय अपनी 100वां वनडे स्टंपिंग से केवल 3 कदम दूर हैं। इसी के साथ वह सबसे ज्यादा स्टंपिंग के मामले में श्रीलंका के कुमार संगाकारा (97) को पीछे छोड़ देंगे। इस सीरीज के दौरान धोनी वनडे में 100 स्टंपिंग करने वाले दुनिया के अकेले विकेटकीपर बन सकते हैं।

3- फिफ्टी की सेंचुरी लगाएंगे धोनी

3- फिफ्टी की सेंचुरी लगाएंगे धोनी

महेंद्र सिंह धोनी के नाम वनडे में 64 फिफ्टी हैं। वहीं टेस्ट से सन्यास लेने से पहले धोनी ने 33 फिफ्टी बनाई थीं। एक फिफ्टी टी20 में है। कुल मिलाकर धोनी के नाम 98 फिफ्टी हैं। ऐसे में अगर श्रीलंका के खिलाफ धोनी का बल्ला चला तो अर्धशतकों का शतक लगाने से धोनी को कोई नहीं रोक सकता। धोनी को 100 अर्धशतक पूरे करने के लिए केवल 2 फिफ्टी की जरूरत है। अगर धोनी ऐसा कर पाते हैं तो वे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 अर्धशतक लगाने वाले 14वें खिलाड़ी बन जाएंगे। साथ ही धोनी सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली के बाद 100 अर्धशतक लगाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

4- वनडे में 9500 के आंकड़ों को छुएंगे धोनीः

4- वनडे में 9500 के आंकड़ों को छुएंगे धोनीः

धोनी वनडे क्रिकेट में 9500 रन पूरे करने से मात्र 4 रन दूर हैं। पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ मोहाली में खेले गए वनडे मैच में अपने 9,000 वनडे रन पूरे किए थे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+