oi-Akash
नई दिल्ली। आईपीएल 11 में चेन्नई सुपरकिंग के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने बल्ले से कमाल दिखा रहे हैं । बुधवार को बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी से हुए मुकाबले में भी धोनी ने 70 रनों की आतिशी पारी खेली और आरसीबी द्वारा दिए गए एक बड़े लक्ष्य को हासिल किया और 5 विकेट से विराट सेना को हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम ने 205 रन बनाए थे जिसका पीछा करने चेन्नई की टीम उतरी थी। अंबाती रायडू ने भी इस मैच में एक शानदार इनिंग खेली और 8 छक्के लगाकर 82 रन बनाए थे। इस मैच में धोनी ने एक बार फिर छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई, लेकिन इसके अलावा भी इस मैच में कुछ ऐसा हुआ जो सोशल मीडिया में धूम मचा रहा है।
दरअसल सोशल मीडिया पर इस रोमांचक मैच से ज्यादा इस मैच की एक तस्वीर ने धूम मचा रखी है। बता दें कि यह तस्वीर भारतीय टीम के कप्तान और पूर्व कप्तान की तस्वीर है यानी की विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के बीच हुए ब्रोमैंस की तस्वीर, जो इस मैच में एक दूसरे को हराने के लिए मैदान में उतरने वाले थे। हुआ यूं की मैच शुरू होने से पहले धोनी कोहली को गले लगाते दिख रहे हैं। बस फिर क्या था दोनों के फैंस इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर कर धमाल मचा रहे हैं।
बताया राम हनुमान की जोड़ी
धोनी ने लगाया कोहली को गले तो फैंस ने उनके साथ हनुमान और राम की तस्वीर की पोस्ट।
कोहली की हार पर कुछ इस तरह का किया पोस्ट
चेन्नई ने जब आरसीबी को हराया तो एक प्रशंसक ने कुछ इस करह की फोटो की शेयर
मैच से ज्यादा इस तस्वीर को सराहा
एक प्रशंसक ने कहा मैच कौन जीता ये बड़ी बात नहीं लेकिन इस तस्वीर ने लोगों का दिल जीत लिया है।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Thursday, April 26, 2018, 15:12 [IST]
Other articles published on
Apr 26, 2018