Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

युवराज सिंह के शतक पर पत्नी हेजल ने दिया खूबसूरत तोहफा, सब कर रहे तारीफ

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ 150 रन की पारी खेलने के बाद युवराज सिंह छाए हुए हैं। युवी की पारी के बाद पूर्व क्रिकेटरों से लेकर बॉलीवुड स्टार तक हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। युवराज सिंह ने एकदिवसीय करियर की सबसे बड़ी पारी खेलने के बाद कप्तान, मां और बीवी का मुश्किल वक्त में साथ देने के लिए शुक्रिया अदा किया है। अब उनकी पत्नी ने भी युवी की पारी को लेकर कुछ कहा है, जो उनके लिए किसी बेहद खूबसूरत तोहफे से कम नहीं है।

युवराज की पत्नी हेजल कीच ने इंस्टाग्राम पर युवराज की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ''उनका मिडिल नेम 'विस्फोटक' होना चाहिए। 127 गेंदों में 150 रन, मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड, भारत की इंग्लैंड पर जीत और सीरीज में 2-0 की बढ़त। भूलना नहीं चाहिए कि उन्होंने कैंसर से लड़ाई जीती, कीमियोथेरेपी के बाद अपनी फिटनेस हासिल करने के लिए पसीना बहाया और वनडे टीम में जगह बनाने में कामयाबी पाई।'' पति के लिए की गई हेजल की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस पर यूजर्स काफी कमेंट्स कर रहे हैं और युवराज की जमकर तारीफ भी हो रही है।

आपको बता दें कि मॉडल और अभिनेत्री हेजल कीच ने बीते साल नवंबर में युवराज सिंह से शादी की थी। हेजल इस बारे में खुलासा कर चुकी हैं कि वो क्रिकेट के बारे बहुत ज्यादा नहीं जानती हैं लेकिन पति को खेलते देखना पसंद करती हैं। गुरुवार को कटक में इंग्लैंड के खिलाफ युवराज सिंह ने 150 रन की पारी खेली है। युवी ने 2011 में शतकीय पारी खेलने के बाद शतक जमाया। युवी ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ चौथे विकेट के लिए रिकॉर्ड 256 रनों की साझेदारी भी की। इससे हेजल भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकीं। युवराज ने इस पारी के बाद कहा कि एक समय ऐसा भी था जब मैं क्रिकेट छोड़ देने के बारे में सोचने लगा था लेकिन कई लोगों ने मुश्किल वक्त में मेरी मदद की और मेरा हौसला बनाए रखा। उन्होंने कहा कि मैं हार नहीं मानने वाला आदमी रहा हूं, मैं मेहनत करता रहा और मुझे पता था एक दिन समय बदलेगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+