For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: जोया और जारा के साथ कुछ यूं वक्त बिता रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी !

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही मैदान में हों या न हों लेकिन उनका जलवा हर जगह देखने को मिलता है। भारतीय क्रिकेट को एक नया मुकाम देने वाले धोनी इन दिनों इंग्लैंड में हो रही टेस्ट सीरीज से दूर है क्योंकि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। वहीं इंग्लैंड में वनडे मुकाबला खेलने के बाद धोनी इन दिनों भारत में ही अपनी छुट्टियां मना रहे हैं और जमकर मस्ती कर रहे हैं। गौरतलब हो कि अभी हाल ही में धोनी के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया था जिसमें वो एक झरने में नहाते हुए दिख रहे थे। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों फिर सोशल मीडिया धमाल मचा रहा है जिसमें वो अपने डॉग्स के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

कुछ इस तरह बिता रहे वक्तः

ये बात किसी से छिपी नहीं है कि टीम इंडिया के स्टार क्रिकेट महेंद्र सिंह धौनी को अपने पेट्स से बहुत प्यार है। वहीं उनकी पत्नी साक्षी को भी जानवरों से खास लगाव है। धोनी के पास करीब 6 डॉग्स हैं। वहीं धोनी अपने रांची वाले फॉर्म हाउस में इन परिवार के साथ इन खास दोस्तों के साथ भी वक्त बिता रहे हैं। वहीं धोनी ने अभी हाल ही में एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें वो इनके साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं, यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

कुछ इस तरह हैं नामः

इस वीडियो में धोनी के पांच डॉग्स आपको नजर आएंगे। चलिए हम आपको बताते हैं कि धौनी के छह डॉग्स के नाम क्या-क्या हैं। साक्षी ने हाल ही में इंस्टग्राम स्टोरी में अपने छह डॉग्स के नाम शेयर किए थे। इनके नाम हैं, लीह, जोया, जारा, सैम, गब्बर और लिली आपको बता दें कि धौनी को डॉग्स से बहुत लगाव है। घर के अलावा बाहर भी वो पेट्स के साथ समय बिताते नजर आ चुके हैं।

छुट्टियों को कर रहे हैं इंज्वॉयः

इंग्लैंड दौरे पर वनडे और टी20 सीरीज के बाद धौनी स्वदेश लौट आए थे। धौनी अब मैदान पर एशिया कप के दौरान नजर आ सकते हैं। भारत को अगले महीने दुबई में एशिया कप खेलना है। वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया इन दिनों इंग्लैंड के साथ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है जिसमें वो शुरुआती दो मुकाबले में हार के बाद तीसरे मुकाबले में जीत हासिल कर सीरीज में 2-1 की स्थिति में है।

Story first published: Saturday, August 25, 2018, 12:46 [IST]
Other articles published on Aug 25, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+