कप्तानी के मामले में धोनी ने अजहर को भी पछाड़ा
हेमिल्टन। टीम इंडिया ने कप्तान धोनी की अगुवाई में विश्वकप में पांचवी जीत दर्ज की है इस जीत के बाद हमारे कैप्टन कूल यानी कि महेन्द्र सिंह धोनी की तारीफें करते लोग थक नहीं रहे हैं। लेकिन आयरलैंड के खिलाफ जहां भारत ने जीत का सिलसिला बरकरार रखा है वहीं दूसरी ओर कप्तान धोनी के करियर में एक सुनहरा अध्याय भी लिख दिया है।
कप्तानी के मामले में धोनी ने अजहर को भी पछाड़ा
आपको जानकर खुशी होगी कि कैप्टन धोनी अब एकदिवसीय प्रारूप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बन गए। वर्ष 2007 में एकदिवसीय टीम की कमान संभालने वाले धोनी अब तक कुल 175 मैचों में भारतीय टीम का नेतृत्व कर चुके हैं। इसमें 98 मैचों में भारतीय टीम को जीत मिली है, जबकि 62 मैचों में हार का सामना करना पड़ा।
जानिए कैप्टन कूल यानी धोनी विकेट के पीछे क्या चिल्लाते हैं?
धोनी के इस कामयाबी पर दिग्गज उन्हें काफी बधाईयां दे रहे हैं। सोशल मीडिया में भी उनके फैंस उनकी जीत और उपलबद्धि का जश्न मना रहे हैं।
आगे की खबर स्लाइडों में....

मोहम्मद अजहरूद्दीन
भारत के सफल कप्तानों में अब दूसरा नंबर मोहम्मद अजहरूद्दीन का हो गया है, उन्होंने 174 मैचों में भारतीय टीम का नेतृत्व किया और बतौर कप्तान 90 मैचों में जीत हासिल की।

मोहम्मद अजहरूद्दीन
वैसे अजहर के नाम 98 मैचों में लगातार कप्तानी करने का भारतीय रिकार्ड है। धौनी ने बिना ब्रेक के 69 मैचों में कप्तानी की है।

सौरव गांगुली
सौरव गांगुली ने 146 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की है जिसमें 76 मैचों में टीम जीतने में सफल रही है।

राहुल द्रविड़-कपिल देव
राहुल द्रविड़ (79) और कपिल देव (74) क्रमश: चौथे और पांचवें पायदान पर हैं। पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 73 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की और वह छठे स्थान पर हैं।

रिकी पोटिंग
सबसे अधिक मैचों में कप्तानी का विश्व रिकार्ड आस्ट्रेलिया के रिकी पोटिंग (230) के नाम है। धोनी इस सूची में पोंटिग, न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग (218), श्रीलंका के अर्जुन राणातुंगा (193) और एलन बार्डर (178) के बाद पांचवें स्थान पर हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications