IPL 2018: फेसबुक पर इस टीम का दिखा जलवा और इस खिलाड़ी ने मचाई धमाल
नई दिल्ली। रविवार को आईपीएल 11 का मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने चेन्नई के सामने 178 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे चेन्नई की टीम ने 9 गेंद रहते ही हासिल कर लिया और इस सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया। गौरतलब हो की इस सीजन कई रोमांचक मुकाबले हुए, खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा के दम पर सभी को खूब प्रभावित किया। इसका जलवा सिर्फ मैदान में ही देखने को नहीं मिला बल्कि मैदान के बाहर भी इसका जलवा बरकरार रहा। सोशल मीडिया की अगर बात करें तो फेसबुक पर इस सीजन प्रशंसकों ने 42.5 करोड़ पोस्ट, टिप्पणी और प्रतिक्रियाएं दीं। ये फुसबुक पर की गई अबतक की सबसे बड़ी चर्चा है।
इस खिलाड़ी की रही धूमः गौरतलब हो की इस सीजन अगर किसी खिलाड़ी की हर जगह धूम रही तो उसका नाम है महेंद्र सिंह धोनी, कप्तानी की बात करें या फिर बल्लेबाजी की इस खिलाड़ी ने सभी का दिल जीत लिया है। इस सीजन फेसबुक पर भी धोनी सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहे। इस बात की जानकारी फेसबुक ने एक ब्लॉग को पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। चर्चा की अगर बात करें तो इस सीजन धोनी के बाद रैना, विराट, रोहित शर्मा के बारे में भी खासा चर्चा की गई। वहीं अगर टीम की बात करें तो मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का जलवा इस सीजन देखने को मिला जिनके बारे में लोगो ने सबसे ज्यादा बात की। वहीं मुंबई के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान द्वारा बंगाली नववर्ष पर दी गई शुभकामना सबसे अधिक पसंद किए गए पोस्ट में दूसरे नंबर पर रही।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
