For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

धोनी के संन्यास पर उनके मैनेजर और करीबी दोस्त ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली: विश्व कप के बाद क्रिकेट जगत में इंग्लैंड की टीम के अलावा अगर कोई शख्स चर्चाओं में है तो वह हैं महेंद्र सिंह धोनी। विश्व कप में भारत के सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद से ही धोनी के भविष्य को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया था। अप्रत्याशित फैसले करने में माहिर धोनी ने इस मामले में अपनी चिर-परिचित चुप्पी फिलहाल साधी हुई है। वे क्रिकेट की पिच पर जीत-हार की कैलकुलेशन की तरह से अब जीवन की पिच पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनको कब संन्यास लेना है इसका फैसला सिवाए उनके कोई नहीं कर सकता है। इसी बीच इतना तो तय हो चुका है कि धोनी हाल-फिलहाल संन्यास नहीं लेने जा रहे हैं।

इस बात की पुष्टि धोनी के करीबी मित्र, बिजनेस पार्टनर और मैनेजर अरुण पांडे ने की है। पांडे ने शुक्रवार को धोनी के संन्यास पर बात साफ करते हुए कहा कि धोनी की संन्यास को लेकर अभी कोई योजना नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने धोनी के स्तर के खिलाड़ी को लेकर देश में चल रही संन्यास की सुगबुगाहट को लेकर भी दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा- धोनी की अभी तुरंत संन्यास लेने की कोई योजना नहीं है। उन जैसे महान खिलाड़ी के भविष्य को लेकर चल रही लगातार अटकलें काफी दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

पांडे का यह बयान ऐसे समय आया है जब रविवार को वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारत की टीम का चयन होना है। पहले यह बैठक शुक्रवार को होनी थी लेकिन अब यह रविवार दोपहर को होगी। बता दें कि धोनी के इस सीरीज में खेलने की संभावना ना के बराबर है। लगातार आ रही खबरों के मुताबित उन्होंने इस सीरीज के लिए पहले ही खुद को अलग कर लिया है।

खबर यह भी है कि शनिवार को विराट कोहली और मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद के बीच बैठक होनी है। इस बैठक में अन्य सेलेक्टर्स भी शामिल होंगे। ऐसे में यहां पर धोनी को लेकर कुछ बात हो सकती है।

Story first published: Saturday, July 20, 2019, 9:30 [IST]
Other articles published on Jul 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+