For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

यूं ही नहीं शामिल किया गया है धोनी को टीम में, ये है खास वजह

चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का हिस्सा बने धोनी, चयनकर्ताओं ने धोनी को बताया बेस्ट विकेट कीपर, कोहली के लिए होंगे अहम

By Ankur

नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया की घोषणा हो गई, टीम की घोषणा करते हुए मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने महेंद्र सिंह धोनी को बेस्ट विकेट कीपर बताया है, उन्होंने धोनी को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में मौजूदा समय में बेस्ट विकेट कीपर बताते हुए इन्हें टीम में शामिल किया है। माना जा रहा था कि कोहली की जगह पर युवा खिलाड़ी रिषभ पंत को टीम में मौका दिया जा सकता लेकिन एमएसके प्रसाद ने धोनी को टीम में शामिल किया है।

धोनी हैं बेस्ट

धोनी हैं बेस्ट

ऋषभ पंत जिस तरह से लगातार शानदार खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं, उसे देखते हुए माना जा रहा था कि उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है, लेकिन चयनकर्ताओं ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि हमारी उनपर नजर है। धोनी की खराब बल्लेबाजी के बारे में पूछे जाने पर चनयकर्ताओं ने उनपर भरोसा जताते हुए उन्हें टीम में शामिल किए जाने का बचाव किया। आईपीएल के इस सीजन में धोनी कुछ खास नहीं कर सके हैं जिसके चलते उनके चयन पर सवाल खड़े किए जा रहे थे।

कोहली को टिप्स देंगे धोनी

कोहली को टिप्स देंगे धोनी

धोनी की तारीफ करते हुए एमएसके प्रसाद ने कहा कि हममे से अभी भी कई लोग हैं जो इस बात को मानते हैं कि धोनी मौजूदा समय में दुनिया के सबसे अच्छे विकेट कीपर हैं। उन्होंने कहा कि हम धोनी की सिर्फ बल्लेबाजी और फॉर्म के बारे में बात करते हैं लेकिन उनकी विकेट कीपिंग के बारे में बात नहीं करते हैं। धोनी को अमूल्य बताते हुए एमएसके प्रसाद ने कहा कि मैच के दौरान उनके बहुमूल्य टिप्स टीम के लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं।

धोनी के पास जबरदस्त दिमाग है और वह मैच के दौरान अहम मौकों पर काफी अहम टिप्स देते हैं, विराट कोहली के मार्गदर्शन के लिइए वह सबसे अच्छे विकल्प साबित हैं। उन्होंने कहा कि धोनी की जबरदस्त कीपिंग पर लोग ध्यान नहीं दे रहे हैं, जबकि लोग सिर्फ उनकी बल्लेबाजी के बारे में बात करते हैं। धोनी की कीपिंग टीम के लिए काफी अहम साबित हो सकती है।

10-12 साल में कभी विफल नहीं हुए धोनी

10-12 साल में कभी विफल नहीं हुए धोनी

पिछले 10-12 साल के अनुभव पर नजर डालें तो वह कभी भी विकेट के पीछे विफल नहीं हुए हैं, हम हमेशा उन्हें बल्लेबाज के तौर पर देखते हैं लेकिन विकेट के पीछे वह जिस तरह का बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं उसकी कम ही लोग तारीफ करते हैं, मेरे हिसाब से महेंद्र सिंह धोनी अभी भी मौजूदा समय में दुनिया के सबसे अच्छे विकेट कीपर हैं और उनकी मौजूदगी टीम के लिए काफी अहम साबित हो सकती है।

ऋषभ पंत पर है हमारी नजर

ऋषभ पंत पर है हमारी नजर

एमसएसके प्रसाद ने ऋषभ पंत के बारे में कहा कि वह हमारा लॉग टर्म समाधान हैं। रिषभ पंत के बारे में बात करते हुए एमएसके प्रसाद ने कहा कि जिस तरह से वह खेल रहे हैं हम उनसे काफी प्रभावित हैं, लेकिन हम उन्हें भविष्य के खिलाड़ी के तौर पर देख रहे हैं, वह निसंदेह भविष्य के लिए हमारा बेहतर विकल्प हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें उनके बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है, हम उन्हें संवारेंगे और उनकी मदद करेंगे, हम इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि वह भविष्य में सफल हो।

युवाओं को दिया है मौका

युवाओं को दिया है मौका

टीम में युवा खिलाड़ियों के बारे में चयनकर्ताओं ने कहा कि क्या जसप्रीत बुमरा और हार्दिक पांड्या युवा नहीं है, इन लोगों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशिया कप में 2016 में टीम में शामिल किया गया था। जब हरभजन सिंह के बारे में चयनकर्ताओं से पूछा गया तो अमिताभ चौधरी ने कहा कि एक तरफ आप युवाओं की बात करते हैं दूसरी तरफ आप हरभजन सिंह की बात करते हैं। संजू सैमसन और बासिल थंपी के बारे में एमएसके प्रसाद ने कहा कि इन दोनों को इंडिया ए टीम में मौका दिया जाना चाहिए। हमने इन दोनों खिलाड़ियों को आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन करते हुए देखा है

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+