पीसीबी को नवम्बर में ऑस्ट्रेलिया दौरे का भरोसा
लाहौर,14 मार्चः पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया का स्थगित दौरा उसके यहां सितम्बर में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी के फौरन बाद होने की आशा व्यक्त की है.
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पाकिस्तान में चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन होने का भरोसा जाहिर करते हुए कहा है कि पीसीबी के पास इस टूर्नामेंट के बाद नवम्बर में ऑस्ट्रेलिया का स्थगित दौरा पूरा करवाने का अच्छा मौका होगा.
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने हाल में पाकिस्तान में हुए फिदायीन हमलों के मद्देनजर इस माह होने वाला अपना पाकिस्तान का दौरा सुरक्षा कारणों से स्थगित कर दिया था.
आईसीसी के अध्यक्ष डेविड मोर्गन ने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान में चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन निर्धारित समय पर ही किया जाएगा. पाकिस्तान के मौजूदा हालात के मद्देनजर इस साल वहां चैम्पियंस ट्रॉफी कराए जाने के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि' हां पाकिस्तान में ही चैम्पियंस ट्रॉफी होगी और सब कुछ निर्धारित हो चुका है'. आईसीसी द्वारा दिखाए गए विश्वास से खुश पीसीबी ऑस्ट्रेलिया का दौरा नवम्बर में होने के प्रति आशान्वित है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications