For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'धोनी अब तक का सबसे महान फिनिशर है', ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने गिनाई खूबियां

नई दिल्ली। भले ही टीम से बाहर हों, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी को अभी भी सबसे अच्छे फिनिशरों में से एक माना जाता है। अपरंपरागत बल्लेबाजी तकनीक एक प्रतिभाशाली क्रिकेट दिमाग के साथ धोनी ने अपना नाम बनाया। भारतीय टीम के साथ अपनी सूक्ष्मता साबित करने के अलावा, धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को तीन आईपीएल खिताब जीताने का भी काम किया है। सीएसके की सफलता में विकेटकीपर-बल्लेबाज ने अहम भूमिका निभाई है। यही कारण है कि उन्हें कप्तान के रूप के अलावा बताैर विकेटकीपर भी महान माना जाता है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज माइकल हसी ने भी धोनी की तारीफ की और उन्हें अब तक का सबसे महान फिनिशर माना।

बताई खूबियां

बताई खूबियां

माइकल हसी आईपीएल में सीएसके के लिए खेल चुके हैं। हसी ने धोनी की खूबियां बताते हुए कहा कि 38 वर्षीय धोनी जानते हैं कि खुद को कैसे शांत रखना है और उसका आत्म विश्वास उसे खेल को निर्धारित करने में मदद करता है। ईएसपीएन.क्रिकइंफो के विडियोकास्ट पर संजय मांजरेकर से बात करते हुए हसी ने कहा, "धोनी अब तक का सबसे महान फिनिशर है, जिसने क्रिकेट की दुनिया का निर्माण किया है।"

खुद को रखते हैं शांत

खुद को रखते हैं शांत

हसी ने खूबियों का जिक्र करते कहा, ''धोनी खुद को शांत रख सकते हैं और विरोधी कप्तान को पलक झपकते ही आउट कर सकते हैं। धोनी में अविश्वसनीय शक्ति भी है। वो जानते हैं कि कब उन्हें गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाना है। उनके पास इस तरह का आत्मविश्वास है। ईमानदारी से कहूं तो मुझे अपने आप पर इस तरह का विश्वास नहीं था।" हसी ने खुलासा किया कि उन्होंने भी फिनिशिंग की कला धोनी से सीखी है। हसी के अनुसार, पूर्व भारतीय कप्तान का मानना ​​है कि जो आखिरी बार खेल में जीतता है वह अंततः जीतता है। उन्होंने कहा, ''मैं कोशिश करता था कि निर्धारित रन रेट 12 या 13 रन से ऊपर नहीं जाए। और मैंने ये चीज धोनी से सीखी है। वो अविश्वसनीय है। उसका मानना है कि जो दूसरों में दहशत पैदा करता है वो आखिर में जीत दर्ज करता है। धोनी शांतचित बना रहता है और लंबे समय तक ऐसे बने रहता है क्योंकि दबाव गेंदबाजों पर भी होता है।''

स्मिथ या कोहली, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने इसे बताया तीनों फाॅर्मेट का 'बादशाह'

संन्यास के सवाल पर कही ये बात

संन्यास के सवाल पर कही ये बात

हसी से धोनी के संन्यास लेने की अटकलों पर भी सवाल किया गया। संन्यास के सवाल पर हसी ने कहा, ''ये 60 मिलियन डॉलर का सवाल है, और मैं भी उतना ही असहज हूं। मेरा मानना ​​है कि टीम के मालिक किसी ना किसी भूमिका में धोनी को अपने साथ रखना चाहेंगे। हालांकि, जब भी गार्ड चेंज (धोनी संन्यास लेते हैं) होता है, CSK को फिर से शुरुआत करनी होगी, नया ब्रांड, नई टीम का निर्माण करना पड़ सकता है, और नए दशक में अपनी पुरानी नीति के साथ कदम रखना होगा। मौजूदा हालातों में ये और भी चुनौतीपूर्ण होगा।''

जेम्स एंडरसन का सिर फोड़ना चाहते थे सईद अजमल, सामने आई 9 साल पुरानी बात

Read more at:

Story first published: Tuesday, April 14, 2020, 17:37 [IST]
Other articles published on Apr 14, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+