Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सचिन-गांगुली के रिकॉर्ड को ध्वस्त करना चाहता है टीम इंडिया का गब्बर

नई दिल्ली। शिखर धवन और रोहित शर्मा जिस तरह से टीम इंडिया के लिए काफी सफल सलामी जोड़ी साबित हो रहे हैं उसे देखते हुए दोनों ही खिलाड़ियों की नजर बड़े कीर्तिमान स्थापित करने पर है। शिखर धवन भारतीय टीम के अबतक के सबसे सफलतम सलामी जोड़ी सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के कीर्तिमान को तोड़ने की ख्वाहिश जाहिर की है।

एशिया कप के लिए बांग्लादेश रवाना होने से पहले धवन ने कहा कि हम सचिन-गांगुली के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ना चाहते हैं, उन्होंने कहा कि वह सलामी बल्लेबाजी के नये कीर्तिमान स्थापित करना चाहते हैं।

रोहित शर्मा के साथ अपने सामंजस्य के बारे में बोलते हुए धवन ने कहा कि हम काफी लंबे समय से साथ खेल रहे हैं और एक दूसरे को बेहतर समझते हैं। ऐसे में हम आपस में एक छोर से तेज बल्लेबाजी करने व एक छोर से स्ट्राइक रोट्रेट करने में एक दूसरे की मदद करते है।

गौरतलब है कि धवन से पहले रोहित शर्मा ने तेंदुलकर-गांगुली के कीर्तिमान को दोहराने की बात ही थी बहरहाल देखने वाली यह होगी कि ये दोनों ही खिलाड़ी एशिया कप और विश्वकप में टीम इंडिया को किन बुलंदियों तक ले जाने में सफल होते हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+