For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अगले विश्वकप में धोनी का कप्तान होना काफी आश्चर्यजनक- सौरव गांगुली

नई दिल्ली। एक तरफ जहां महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी को लेकर चर्चा हो रही है और कयास लगाये जा रहे हैं कि वह क्रिकेट से सन्यास ले लें। वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि धोनी के रिटायर होने का सवाल ही नहीं उठता है।

देखें: फ्लाइट में पापा धोनी की डार्लिंग जीवा संग मस्ती

हालांकि सौरव गांगुली 2019 के विश्वकप में धोनी के कप्तान होने पर भी आश्चर्य जताया है। उन्होंने कहा कि अगर धोनी 2019 में कप्तान बने तो यह काफी आश्चर्यजनक होगा। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि क्या धोनी तब तक बने रहेंगे। वहीं गांगुली ने सवाल किया है कि क्या अगले तीन-चार साल तक महेंद्र सिंह धोनी टीम के कप्तान बनें रहेंगे।

उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से उन्होंने कप्तान की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है लेकिन क्या वह इसे आगे तीन-चार साल और निभा सकते हैं। सौरव गांगुली ने कहा कि धोनी में अभी भी बहुत क्रिकेट बचा है और वह टीम को अभी बहुत कुछ दे सकते हैं। मैं यह नहीं कह रहा है कि उन्हें सन्यास लेना चाहिए, बल्कि मेरा मानना है कि उन्हें छोटे फॉर्मेट में खेलते रहना चाहिए।

धोनी टीम के नौ साल से कप्तान है जोकि काफी लंबा समय है। वह पहले ही टेस्ट मैच से सन्यास ले चुके हैं और वह इस समय सिर्फ टी-20 और वनडे मैच ही खेल रहे हैं। धोनी ने टीम इंडिया को दो बार विश्वकप में प्रतिनिधित्व किया है। इससे पहले सिर्फ अजहरुद्दीन ने तीन बार विश्वकप में टीम की अगुवाई की है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+