For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी बार कप्तानी करते दिखेंगे धोनी!

धोनी के कप्तानी छोड़ने के फैसले से स्तब्ध उनके प्रशंसकों के लिए एक अच्छी खबर है। प्रशंसक धोनी को संभवत: इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी बार कप्तानी करते देखेंगे।

By Rizwan

नई दिल्ली। बुधवार को वनडे और टी-20 की कप्तानी छोड़ने का ऐलान करन के बाद इंग्लैंड के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए विराट कोहली को कप्तान चुना गया है। धोनी के कप्तानी छोड़ने के फैसले से स्तब्ध उनके प्रशंसकों के लिए एक अच्छी खबर है। प्रशंसक धोनी को संभवत: इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी बार कप्तानी करते देखेंगे। धोनी इंग्लैंड की टीम के खिलाफ कप्तानी करेंगे लेकिन ये टीम इंडिया 'ए' की होगी और ये एक वार्मअप मैच होगा।

धोनी भले ही वार्मअप मैच में कप्तानी करते दिखेंगे लेकिन प्रशंसक इस मैच को लेकर उत्साहित हैं क्योंकि बहुत मुमकिन है कि धोनी का किसी इंटरनेशनल टीम के खिलाफ बतौर कप्तान यह आखिरी मुकाबला साबित हो। इंग्लैंड की टीम मुख्य मुकाबले से पहले दो इंडिया 'ए' के साथ दो अभ्यास मैच खेलेगी। धोनी मुंबई में 10 जनवरी को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले अभ्यास मैच की कप्तानी करेंगे। 12 जनवरी को होने वाले दूसरे अभ्यास मैच की कप्तानी अंजिक्य रहाणे करेंगे।

आपको बता दें कि 199 वनडे और 72 टी 20 मैचों में भारत की कप्तानी करने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने 4 जनवरी की शाम को कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया था। धोनी भारत के सबसे कामयाब क्रिकेट कप्तानों में शुमार हैं। उनके नाम पर टी-20 वर्ल्डकप, एकदिवसीय वर्ल्डकप, चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े खिताब हैं। कप्तान के तौर पर महेन्द्र सिंह धोनी का करियर शानदार रहा है। धोनी ने बतौर कप्तान 199 वनडे में कप्‍तानी की है जिसमें भारत में 110 मैच जीते हैं और 74 हारे हैं। धोनी ने 72 टी-20 मैचों में भी भारत की कप्तानी की। जिसमें से 41 में टीम इंडिया को जीत मिली और 28 में हार। अब धोनी एक खिलाड़ी के तौर पर भारतीय टीम के लिए अपनी सेवाएं देंगे। धोनी भारत की वनडे और टी-20 के कप्तान थे। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से 30 दिसंबर 2014 को रिटायरमेंट ले लिया था। अब तीनों फॉर्मेट में विराट कोहली भारत की कमान संभालेंगे।
पढ़ें- 12 साल धोनी बेमिसाल-कप्तान माही के एक दर्जन कीर्तिमान

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+