आज ओलंपिक में भारत के लिए हो सकता है ऐतिहासिक दिन
लंदन । वैसे तो लंदन ओलंपिक अब तक भारत के लिए पदकों के लिहाज से कुछ खास भले ही न रहा हो पर आज बैंडमिंटन का दिन ज़रूर ऐतिहासिक हो सकता है। यह पहला मौका होगा जब बैडमिंटन एकल में भारत के दो खिलाड़ी ओलंपिक सेमीफाइनल के लिए खेलेंगे। हालांकि सायना नेहवाल बीजिंग ओलंपिक 2008 में क्वार्टर फाइनल में खेल चुकी हैं। लेकिन इस बार वह पदक के लिए अपनी दावेदारी पुख्ता करेंगी।
बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर पहले ही इतिहास रच चुके पी कश्यप भी खाली हाथ नहीं लौटना चाहेंगे। ऐसे में अगर यह दोनों हैदराबाद के खिलाड़ी अगले दौर में पहुंचते हैं तो यह भारतीय बैडमिंटन के लिए एक ऐतिहासिक मौका होगा।
क्वार्टर फाइनल में विश्व की पांचवी वरीयता प्राप्त सायना नेहवाल का मुकाबला डेनमार्क के टीन बॉन के साथ होगा, इसके पहले सायना और टीन बॉन 6 मैच खेल चुके हैं और दोनों खिलाड़ी 3-3 के साथ बराबरी पर हैं।
जबकि सायना नेहवाल इस वर्ष स्विस ओपेन, थाइलैण्ड ओपेन और इण्डोनेशिया ओपेन जीतकर बेहतर फॉर्म में हैं ऐसे में उनसे बेहतर परिणाम की उम्मीद की जा सकती है।
इसके अलावा पी कश्यप का मुकाबला विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त मलेशिया के ली चांग वेइ से होगा। इसके पहले डेनमार्क ओपेन में पी कश्यप और मलेशिया के ली चांग वेई एक दूसरे के खिलाफ पहले खेल चुके हैं जिसमें मलेशियाई खिलाड़ी ने 21-11, 21-13 से जीत दर्ज की थी ।
यह मात्र एक संयोग ही है कि इन दोनों ही खिलाडि़यों के कोच पुलेला गोपीचन्द हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
