Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Highlights: रैना के तूफान में उड़े कोलकाता के नाइट राइडर्स

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की शुरुआत शानदार रही। ओपनिंग के लिए कप्तान गंभीर के साथ आए सुनील नरेन ने तूफानी पारी खेलते हुए 17 गेंदों में 42 रन बना डाले। पहले ही ओवर से हर बॉल को बाउंड्री पार पहुंचाने के मूड़ से खेल रहे सुनील ने अपनी 42 रनों की तूफानी पारी के दौरान 1 छक्का व 9 चौके लगाए। नरेन को फॉकनर ने तीसरे ओवर की दूसरी बॉल पर कप्तान रैना के हाथों कैच लपकावाकर पवेलियन भेजा। गुजरात के कप्तान सुरेश रैना को उनकी मैच विजेता पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

उथप्पा ताबड़तोड़ बैटिंग

उथप्पा ताबड़तोड़ बैटिंग

नरेन ने शुरू किया कोलकाता के तूफानी सफर विकेट कीपर रॉबिन उथप्पा ने जारी रखा। उथप्पा ने 48 गेंदों में 72 रनों की तेज पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उथप्पा ने 8 चौके व 2 शानदार छक्के लगाए। केकेआर को दूसरा झटका कप्तान गभीर के रूप में लगा। गंभीर ने 28 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली। कोलकाता का तीसरा विकेट रॉबिन उथप्पा के रूप में गिरा।

और फिर हल्का पड़ गया केकेआर का तूफान

और फिर हल्का पड़ गया केकेआर का तूफान

जिस तरह से सुनील नरेन ने कोलकाता को शुरुआत दी थी उससे लगा कि स्कोर 200 के पार जाएगा। लेकिन उथप्पा के आउट होने के बाद कोई बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा सका। मनीष पांड्या ने 21 गेंदों में 24 रन बनाए। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव 1 रन व युसुफ पठान ने नाबाद 4 गेंदों में 11 रन बनाए।

बेबस दिखे गुजरात के बॉलर

बेबस दिखे गुजरात के बॉलर

केकेआर के सुनील नरेन और उथप्पा ने गुजरात के बॉलरों की जमकर धुनाई की। गुजरात की तरफ से बासिल थंपी सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए। थंपी ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 44 रन देकर एक विकेट लिया। थंपी के अलावा प्रवीण कुमार, जेम्स फॉकनर और कप्तान सुरेश रैना ने एक-एक विकेट झटका।

फिंच की ताबड़तोड़ बैटिंग

फिंच की ताबड़तोड़ बैटिंग

जिस तरह से केकेआर के लिए सुनील नरेन ने बैटिंग की कुछ उसी अंदाज में गुजरात के एरॉन फिंच भी नजर आए। फिंच ने 15 गेंदों में 2 छक्के व 4 चौके की मदद से 31 रन बनाए। फिंच को कल्टर-नाइल ने मनीष पांडेय के हाथों कैच लपकावाकर पवेलियन भेजा।

मैक्कुलम ने जारी रखा फिंच का तूफान

मैक्कुलम ने जारी रखा फिंच का तूफान

अपनी जबरदस्त फॉर्म में चल रहे गुजरात के विस्फोटक बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्कुलम ने भी तूपानी पारी खेली। मैक्कुलम ने 17 गेंदों में 1 छक्का व 5 चौकों की मदद से 33 रन बनाए।

और फिर चली रैना की आंधी

और फिर चली रैना की आंधी

फिंच के आउट होने के बाद बैटिंग करने आए गुजरात के कप्तान सुरेश रैना ने शानदार बैटिंग का नजारा पेश करते हुए 46 गेंदों में 84 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान रैना ने 4 छक्के व 9 शानदार चौके लगाए। और गुजरात के लिए सीजन में दूसरी जीत की इबारत लिखी। रैने के आलावा दिनेश कार्थिक (3), इशान किशन (4), ड्वेन स्मिथ (5), रविंद्र जडेजा (19*) और जेम्स फॉकनर ने नाबाद 4 रन बनाए।

केकेआर की कमजोरी बनकर उभरे उसके बॉलर

केकेआर की कमजोरी बनकर उभरे उसके बॉलर

जहां एक तरफ केकेआर के बॉलर सुनील नरेन ने बल्ले से 42 रन बनाए तो गेंद से भी 42 रन लुटा दिए। बिना कोई विकेट लिए। केकेआर की तरफ से कल्टर नाइल और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए तो वहीं क्रिस वोक्स और उमेश यादव ने एक-एक विकेट झटका।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+