Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची झारखंड, धोनी ने छक्‍का मारकर दिलाई जीत

नई दिल्‍ली। विजय हजारे ट्रॉफी के तीसरे र्क्‍वाटर फाइनल मैच में झारखंड ने विदर्भ को 6 विकेट से हरा दिया है। दिल्‍ली के पालम मैदान में पहले बल्‍लेबाजी करते हुए विदर्भ ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। जवाब में झारखंड की टीम ने 29 गेंद शेष रहते ही 4 विकेट के नुकसान पर 165 रन बना लिए। विजय हजारे ट्रॉफी का यह तीसरा र्क्‍वाटर फाइनल मैच था। अब बंगाल और महाराष्‍ट्र के बीच होने वाले र्क्‍वाटर फाइनल मैच की टीम से महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली झारखंड की टीम का मुकाबला होगा।

विदर्भ की टीम पहले बल्‍लेबाजी करने मैदान में उतरी और उसने आर जांगिड के 62 रन और गणेश सतीश के 35 रनों की मदद से 50 ओवर में 159 रन का लक्ष्‍य झारखंड की टीम को दिया।

झारखंड की टीम रनों का पीछा करने के लिए मैदान में उतरी और पहले विकेट की साझेदारी में प्रत्‍यूष सिंह और इशान किशन ने 68 रन बनाए। पहले विकेट के रूप में प्रत्‍यूष सिंह 33 रन बनाकर आउट हो गए।

बाद में इशान किशन 35, के देवब्रत 17, सौरभ तिवारी 17 रन बनाकर आउट हुए। बाद में आईआर जग्‍गी 41 रन और कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी 18 रन बनाकर नाबाद लौटै। धोनी ने छक्‍का मारकर मैच भी जिताया और टीम का स्‍कोर सीधे 165 रन पहुंचा कर जश्‍न मनाया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+