For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: धोनी की 'चीते सी फुर्ती' के आगे वाॅर्नर भी फेल, अंपायर के फैसले से पहले ही लाैट गए पवेलियन

नई दिल्ली। विकेटकीपिंग के मामले में महेंद्ग सिंह धोनी का कोई तोड़ नहीं। जैसे-जैसे धोनी की उम्र बढ़ती जा रही है वैसे ही उनके खेल में और अधिक निखार आता दिख रहा है। आईपीएल टूर्नामेंट के 41वें मैच में एक बार फिर दर्शकों को फिर माही का जादू देखने को मिला। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए मैच के दाैरान धोनी ने क्रीज पर जम चुके ओपनर डेविड वाॅर्नर को चीते सी फुर्ती से स्टंप आउट कर पवेलियन भेजा और साबित कर दिया कि विकेट के पीछे उनके जैसा कमाल कोई अन्य विकेटकीपर नहीं दिखा सकता।

अंपायर के फैसले से पहले ही लाैट गए पवेलियन
हैदराबाद जब बल्लेबाजी कर रही थी तो हरभजन सिंह पारी का 14वां ओवर फेंकने आए। वार्नर ने हरभजन की पहली दो गेंदों पर दो चौके लगाए लेकिन तीसरी गेंद पर वो स्टंप आउट होने से नहीं बच सके। गेंद वार्नर के बल्ले को छोड़ते हुए धोनी के दस्तानों में चली गई और धोनी ने उन्हें आउट करने में कोई गलती नहीं की। सबसे हैरानी भरी बात यह है कि धोनी ने वार्नर को स्टंप करने के लिए मात्र 0.20 सेकेंड का ही समय लिया। धोनी के स्टंप करते ही वार्नर पवेलियन की तरफ चल दिए उन्होंने अंपायर के फैसले का भी इंतजार नहीं किया। वार्नर धोनी का रिएक्शन देखकर ही जान गए थे कि अंपायर क्या फैसला देने वाले हैं।

बता दें कि इस मुकाबले में चेन्नई ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है। हैदराबाज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वार्नर के 57 और मनीष पांडे की नाबाद 83 रनों की मदद से चेन्नई को 176 रनों का लक्ष्य दिया लेकिन जवाब में चेन्नई ने शेन वाॅटसन की 53 गेंदों में 96 रनों की बदाैलत 1 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। इसी के साथ चेन्नई प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई। जबकि हैदराबाद 10 मैचों में 5 जीत के साथ चाैथे नंबर पर है। चेन्नई की 11 मैचों में यह आठवीं जीत रही।

Story first published: Wednesday, April 24, 2019, 16:23 [IST]
Other articles published on Apr 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+