For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

MS Dhoni’s Bike Collection: धोनी के बाइक कलेक्शन का वीडियो आया सामने, फैंस हुए हैरान

MS Dhoni Bike Collection and Price List news: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी गाड़ियों के काफी शौकीन हैं। धोनी के पास बाइक्स और कार की लंबी कतार है। सोशल मीडिया पर पहली बार धोनी के गैरज का वीडियो सामने आया है। धोनी के गैरज का वीडियो देखकर फैंस भी हैरान रह गए हैं।

वीडियो आया सामने: रांची में धोनी के घर का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो धोनी के गैरेज का है, जहां वो अपनी बाइक्स और कार का कलेक्शन को रखे हुए हैं। अक्सर धोनी सड़कों पर महंगी बाइक या कार चलाते नजर आते रहे हैं। भारत के पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद 17 जुलाई को रांची में धोनी के घर गए थे। जहां उन्होंने माही के बाइक्स और कार का कलेक्शन देखा।

सोशल मीडिया पर वायरल: धोनी इससे पहले कई मौकों पर अपनी बाइक्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहे हैं। वेंकटेश प्रसाद ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वेंकटेश प्रसाद ने महेंद्र सिंह धोनी के पास मौजूद कार-बाइक कलेक्शन दिख रहा है। हालांकि, वीडियो में बाइक्स और कार के नाम को पहचान करना मुश्किल हो रहा है।

धोनी की तारीफ में कही यह बात: वेंकटेश प्रसाद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि मैंने किसी व्यक्ति में सबसे पागलपन भरा जुनून देखा है। महेंद्र सिंह धोनी का यह गजब का बाइक कलेक्शन है। वह खुद शानदार व्यक्ति हैं। एक महान उपलब्धि हासिल करने वाला और उससे भी अधिक अविश्वसनीय व्यक्ति। यह उनकी बाइक और कारों के संग्रह की एक झलक है। सोशल मीडिया पर फैंस भी इस वीडियो पर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Story first published: Tuesday, July 18, 2023, 13:16 [IST]
Other articles published on Jul 18, 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+