
सिर्फ पीएम मोदी आगे:
सर्वे के अनुसार सबसे ज्यादा सम्मान हासिल करने के मामले में सिर्फ पीएम मोदी ही महेंद्र सिंह धोनी से आगे हैं। इस सर्वे में पीएम मोदी शीर्ष स्थान पर काबिज हैं वही धोनी को इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर जगह मिली है।यूगव डॉट को डॉट यूके हर साल सबसे ज्यादा अडमायर किए गए लोगों की लिस्ट बनाता है।ये सर्वे भी इस साल के शुरूआत में किया गया था जिसके नतीजे अब सामने आए हैं।

कोहली और सचिन को मिला ये स्थान:
इस सर्वे में धोनी को दूसरे नं पर दिखाया गया है तो वहीं अपने बेहतरीन खेल और शानदार ड्रेसिंग सेंस के लिए मशहूर विराट कोहली को 8वां स्थान मिला है।इसके अलावा मास्टर ब्लास्ट सचिन तेंदुलकर को इस सूची में छठें स्थान पर रखा गया है। इस सूची में यह भी बताया गया है कि मेसी और रोनाल्डो जैसे स्टार खिलाड़ियों की लोकप्रियता भारत में बढ़ी है।

ऐसा कारनामा करने वाले धोनी एकमात्र कप्तान:
आईसीसी के तीन प्रमुख टूर्नामेंट- वर्ल्ड टी-20, चैंपियंस ट्रॉफी और विश्व कप अपने नाम करने वाले धोनी एकमात्र कप्तान हैं। 2009 में अपनी कप्तानी में धोनी ने भारत को टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचाया था।


Click it and Unblock the Notifications
