
नंबर प्लेट पर धोनी का नाम
धोनी ताजा मामले में एक बार फिर से चर्चा में तब आ गए जब एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसको देखकर धोनी के फैंस के अलावा उनकी आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स भी चौंक गई। कुछ को तो ये भी लगने लगा कि क्या धोनी इन दिनों अमेरिका में हैं..दरअसल, इस असमंजस की वजह बनी अमेरिका से आई एक गाड़ी की तस्वीर, जिसकी नंबर प्लेट पर MS DHONI लिखा हुआ था।
VIDEO : एडम गिलक्रिस्ट ने इस खिलाड़ी को बताया 'अगला रिकी पोंटिंग', 36 गेंदों में ठोके 63 रन
|
लॉस एंजलिस की कार में नंबर पर धोनी
दरअसल अमेरिका के शहर लॉस एंजलिस में एक लाल रंग की गाड़ी नजर आ रही है और इस कार की नंबर प्लेट पर एमएस धोनी लिखा हुआ है। जिस फैन ने ये तस्वीर पोस्ट की थी उसने इसके साथ लिखा था कि, 'लॉस एंजलिस की एक गाड़ी का नंबर। जिसकी भी यह कार है, वह धोनी का बड़ा प्रशंसक होगा। मेरे एक दोस्त ने ये तस्वीर ली।'
|
चेन्नई सुपर किंग्स भी चौंका
इस तस्वीर पर सीएसके को टैग किया हुआ था। जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने रीट्वीट भी किया। उसके बाद तो यह तस्वीर वायरल ही हो गई। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई टी20 सीरीज में धोनी को चयनकर्ताओं ने टीम में जगह नहीं दी थी। उनकी जगह ऋषभ पंत को खिलाया गया था। पंत ही फिलहाल ऋद्धिमान साहा के चोटिल होने के बाद टेस्ट टीम में खेल रहे हैं। वहीं, धोनी सीएसके के लिए अब तक तीन बार खिताब जीत चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications

