सचिन के इस जबरे फैन के साथ धोनी एंड फैमिली ने किया लंच, साझा की तस्वीरें
नई दिल्ली। क्रिकेट के खेल में दर्शकों का दीवानापन कोई नई बात नहीं है। खिलाड़ियों की प्रतिभा और प्रदर्शन का हर कोई कायल दिखता है। खिलाड़ी जब मैदान में उतरता है तो उसका प्रशंसक चाहता है की वो बस खेलता ही रहे। क्रिकेट के खेल की अगर बात करें तो कई ऐसे किस्से हैं और कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके प्रशंसक चर्चा का विषय रहे हैं लेकिन इस लंबी फेहरिस्त में अगर किसी का नाम सबसे ऊपर है तो वो हैं सचिन तेंदुलकर के फैन सुधीर गौतम। पूरे बदन पर तिरंगा रंगे, हाथों में शंख लिए और हाथ में भारत का झंडा लिए इस इंसान को हर किसी ने मैदान में देखा होगा। वैसे तो सुधीर अक्सर अपने इस अंदाज और क्रिकेट व सचिन के प्रति प्यार से चर्चा में रहते हैं लेकिन इस बार वो चर्चा में हैं महेंद्र सिंह धोनी की वजह से।
|
धोनी के घर लंच पर पहुंचे सुधीर
इस खेल प्रेमी को भारतीय क्रिकेट स्टार महेंद्र सिंह धोनी ने अपने घर पर लंच का लिए बुलाया था। इस तस्वीर को खुद सुधीर ने सोशल मीडिया पर डालते हुआ लिखा की कैप्टन कूल के साथ उनके फार्म हाउस पर स्पेशल दिन. फॉर्म हाउस पर सुपर फैमिली के साथ सुपर लंच। शुक्रिया एमएस धोनी और साक्षी दी। आईपीएल की जीत के बाद आराम करते हुए कप्तान।
|
साक्षी धोनी ने भी शेयर की तस्वीर
सुधीर गौतम की ये तस्वीर धोनी की पत्नी साक्षी ने भी अपने इंस्टाग्राम से शेयर की। इस फोटो में धोनी अपने परिवार और सुधीर के साथ लंच टेबल पर दिख रहे हैं। गौरतलब हो की हैदराबाद के खिलाफ जीत के बाद चेन्नई सुपरकिंग के कप्तान धोनी इन दिनों आराम अक्सर मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

आगामी मुकाबलों की हो रही तैयारी
आईपीएल 11 के मुकाबले में दो साल के बैन के बाद वापस लौटी चेन्नई की टीम को चैंपियन बनाने वाले धोनी का प्रदर्शन इस सीजन बेहद शानदार रहा है। उन्हें आयरलैंड के साथ होने वाले 2 टी-20 मैचों के दौरान हम उन्हें एक्शन में देख सकते हैं। जिसके बाद टीम इंग्लैंड टूर के लिए रवाना होगी जहां टीम को 3 टी-20, 5 वनडे और 5 टेस्ट मैच खेलने हैं. आपको बता दें कि इस बार के आईपीएल में धोनी ने 16 मैचों में 455 रन बनाएं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
