नयी दिल्ली। टीम इंडिया को बंग्लादेश से मिली करारी शिकस्त के बाद कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ लगातार दूसरा वनडे हारने के बाद धोनी वनडे टीम की कप्तानी छोड़ने के लिए तैयार हैं।
धोनी से साफ कर दिया है कि अगर उनके हटने से टीम की स्थिति में सुधार होता है, तो वह कप्तानी छोड़ने के लिए तैयार हैं। बंग्लादेश से मैच गंवाने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए धोनी ने कहा कि अगर मेरे हटने से भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बेहतर होता है और मैं ही टीम की हार का जिम्मेदार हूं तो मैं कप्तानी से हटना पसंद करूंगा।
<center><iframe width="100%" height="450" src="https://www.youtube.com/embed/WIQMAPPK-0g" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>
धोनी ने कहा कि कप्तानी छोड़ने के बाद मैं खिलाड़ी के तौर पर खेलूंगा। सब टीम को जीतते हुए देखना चाहते हैं। कप्तान कौन है, ये मायने नहीं रखता। धोनी ने कहा कि वो कभी बी कप्तानी को होड़ में शामिल नहीं होना चाहते थे, लेकिन उन्हें टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने कहा कि वो किसी भी वक्त कप्तानी छोड़ने को तैयार है।
उन्होंने कहा कि देश के लिए खेलना अहम होता है। उन्होंने कहा कि टीम जिस सीरीज़ में खेले, हर सीरीज़ जीत जाए, यह भी संभव नहीं है। उन्होंने साफ किया कि कप्तानी जरुरी नहीं बल्कि जरुरी ये कि अच्छा खेला जाए।