आईपीएल में धोनी का जलवा, सबसे अधिक स्टंप्स के रिकॉर्ड से एक कदम दूर 'कैप्टन कूल'

पुणे: इस आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी अलग ही रंग में दिखाई दे रहे हैं और उनके बल्ले से जमकर रन बरस रहे हैं। दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ सोमवार को हुए मुकाबले में भी धोनी ने 22 गेंदों में तूफानी 51 रन बनाकर अपनी टीम को 200 के आकंड़े के पार पहुँचाया तो आरसीबी के खिलाफ तीन लगातार छक्के जड़कर सीएसके को जीत दिलाई थी। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल इतिहास में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले स्थान पर आ गए हैं। इस मामले में उन्होंने गौतम गंभीर को पछाड़ा है। लेकिन अब कीपिंग के मामले में भी धोनी अपने नाम सबसे अधिक शिकार करने का कीर्तिमान दर्ज करा सकते हैं।

आरसीबी के खिलाफ खेले गये पिछले मैच में धोनी ने मुरुगन अश्विन को स्टंप आउट कर आईपीएल में सबसे ज्यादा स्टंप आउट करने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अब यह रेकॉर्ड संयुक्त रूप से उनके और रॉबिन उथप्पा के नाम है। आईपीएल इतिहास में अब तक इन दोनों ने 32-32 बल्लेबाजों को स्टंप आउट किया है। लेकिन इस सीजन में उथप्पा के कीपिंग न करने के कारण धोनी इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने धोनी की तारीफ की और कहा कि धोनी का फॉर्म में होना, इंडियन टीम के लिए अच्छा संकेत है। कोहली अपने सीनियर और पूर्व कप्तान धोनी की फॉर्म को देखकर बेहद खुश है। चेन्नई से मिली हार के बाद कप्तान कोहली ने कहा, 'धोनी को खेलते देख हर किसी को मजा आता है। जिस तरह से खेलते हैं, वह बहुत शानदार है। सबसे बड़ी बात यह है कि ये इंडियन क्रिकेट टीम के लिए बहुत शानदार है। उनकी फॉर्म इंडियन क्रिकेट टीम के लिए अच्छा संकेत है।'

Story first published: Monday, May 7, 2018, 15:18 [IST]
Other articles published on May 7, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+