India vs Australia: रांची टी-20 से पहले धोनी की GRAND PARTY, ये गेस्ट रहे आकर्षण का केंद्र
नई दिल्लीः भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज खत्म हो चुकी है। अब भारत को ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन टी-20 मैच खेलने हैं। भारत का पहला मैच सात अक्टूबर को पहला टी-20 मैच खेलना है। पहले मैच के लिए दोनों टीमें रांची पहुंच चुकी हैं। मैच से पहले पूर्व भारतीय कप्तान ने पार्टी ने दी। बता दें,वनडे सीरीज मे ंभारतीय टीम से शानदार खेल दिखाते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को 4-1 से हरा दिया। सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले हार्दिक पांड्या को मैन ऑफ सीरीज का खिताब मिला।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान बने मेहमान
मैच से पहले पूर्व भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फॉर्म हाउस पर डिनर पार्टी दी। इस पार्टी में मेहमान टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ, मोसेस हेनरिक्स और टीम पेन भी शामिल हुए। धोनी की पार्टी रात को करीब एक घंटे तक चली।

अनुपम खेर भी बने धोनी के मेहमान
धोनी की इस पार्टी में फिल्मस्टार अनुपम खेर भी नजर आए। बता दें, अनुपम खेर धोनी पर बनी फिल्म एमएस धोनी दि अनटोल्ड स्टोरी में अनुपम खेर ने धोनी के पिता की भूमिका निभाई दी। अनुपम खेर झारखंड फिल्म तकनीकी सलाहकार बोर्ड के चैयनमेन भी हैं।
यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम पर चुप क्यों हैं सरकार !

ये होगी भारत की टीम
सात अक्टूबर से शुरू होने वाले टी-20 मुकाबलों के लिए 38 साल के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को टीम में जगह दी गई है। टीम इस प्रकार है- टी-20: 15 सदस्यीय टीम इंडिया
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल , मनीष पांडे, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी(विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, यजुवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, आशीष नेहरा, अक्षर पटेल
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
