वनडे में भारत के नंबर 1, दुनिया के 5वें सफल कप्तान हैं धोनी
मुंबई। विश्वकप में भारत ने जीत का चौका लगा दिया है और इस जीत के साथ उसकी क्वाटर फाइनल में जगह पक्की हो गई है। चौथे मैच के हीरो रहे कप्तान धोनी जिन्होंने ना केवल संयमित होकर खेल दिखाया बल्कि मुश्किल घड़ी में वो कूल कैसे रह सकते हैं यह भी जता दिया।
इस जीत के साथ धोनी के करियर ग्राफ में एक और सुनहरी बात दर्ज हो गई है और वो यह कि वह विदेशी धरती पर भी भारत के सबसे सफल कप्तान बन गए। धोनी के नेतृत्व में भारत की विदेशी धरती पर यह 59वीं जीत है, जिसे धोनी ने 112वें मैच में हासिल किया। वनडे में जीत की बात हो या विदेशों में, ओवरऑल जीत के मामले में भी वो पहले नंबर पर हैं। वहीं, दुनियाभर के क्रिकेट कप्तानों की बात करें तो धोनी 5वें नंबर पर आते हैं। आपको बता दें कि धोनी 2007 में भारत के कैप्टन बने थे।
धोनी 2007 में भारत के कैप्टन बने थे
इससे पहले यह कीर्तिमान सौरव गांगुली के नाम था, जिन्होंने 110 मैचों में भारत को विदेशी धरती पर 58 मैचों में जीत दिलाई है। ओवरआल जीत के मामले में धोनी पहले ही भारत के सबसे सफल कप्तान साबित हो चुके हैं।
बीसीसीआई ने बोला..कोहली-धोनी ..नो ऑटोग्राफ प्लीज..
धोनी के नेतृत्व में शुक्रवार को भारतीय टीम ने 97वां मैच जीता। 90 जीत के साथ मोहम्मद अजहरुद्दीन इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। धोनी ने शुक्रवार को अजहरुद्दीन के भारत के लिए सर्वाधिक मैचों (174) में कप्तानी करने के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
