VIDEO: घर में इस खास के साथ समय बिता रहे हैं धोनी, पत्नी ने किया खुलासा

रांची। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का कुत्तों से प्रेम तो जगजाहिर है। धोनी को जितना क्रिकेट और बाइक्स का शौक है, उतना ही लगाव उन्हें कुत्तों से भी है। धोनी के पास अलग-अलग प्रजाति के कई कुत्ते हैं। इनमें से एक के साथ उनका प्यार हाल ही में देखने को मिला जब पत्नी साक्षी ने इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

साक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें धोनी अपने कुत्ते सैम के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। धोनी जो-जो कर रहे हैं सैम उसकी हूबहू नकल कर रहा है। साक्षी ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, 'सैम का मिरर टैलेंट' भई मानना पड़ेगा, धोनी ने अपने कुत्तों को गजब ट्रेनिंग दी हुई है।

ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराने के बाद धोनी अपने घर में आराम फरमा रहे हैं। कंगारुओं के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज 7 अक्टूबर से खेली जाएगी, जिसका पहला मैच उन्हें के शहर रांची में है।

अभी कुछ दिन पहले ही धोनी के घर बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर भी पहुंचे थे। अनुपम रांची में अपनी फिल्म रांची डायरीज का प्रमोशन करने गए थे। उनके साथ फिल्म की एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा भी थीं। अनुपम खेर ने इस मुलाकात की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। मजेदार बात ये है कि इस तस्वीर में धोनी के रील और रीयल लाइफ पापा साथ थे। अनुपम खेर ने पिछले साल धोनी पर बनी बायोपिक 'एमएस धोनी: द अन्टोल्ड स्टोरी' में उनके पिता का रोल निभाया था।

Read more about: ms dhoni sakshi dhoni cricket
Story first published: Thursday, October 5, 2017, 10:03 [IST]
Other articles published on Oct 5, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+