टीम इंडिया के बाद दिल्ली डेयरडेविल्स ने भी किया सहवाग से किनारा
आज फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेन किये गये खिलाडि़यों की घोषणा करने की अंतिम तारीख थी। अब 12 फरवरी को बोली लगाई जाएगी। सहवाग को खराब फार्म के कारण ही टीम इंडिया से बाहर किया गया था। वह रणजी में भी बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सके। आस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज से बाहर किये गये नजफगढ़ के नवाब का कॅरिअर ग्राफ लगातार नीचे ही जा रहा है। उन्हें बीसीसीआई की कांट्रैक्ट लिस्ट से भी बाहर कर दिया गया है।
उनकी बल्लेबाली शैली और क्षमताओं को देखते हुए कहा जा सकता है कि उन्हें कोई न कोई टीम मौका जरूर देगी। वीरेंद्र सहवाग ने अब तक आईपीएल के छह सत्रों के 79 मैचों में पांच बार नाबाद रहते हुए 2174 रन बनाये हैं, जिसमें उन्होने 15 अर्द्धशतक और एक शतक लगाया है। सहवाग ने आईपीएल में 85 छक्के भी लगाये हैं।
आलोचकों का कहना है कि सहवाग का क्रिकेट करिअर अब लगभग खत्म हो चुका है लेकिन वह टी20 में बेहतर साबित हो सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
